क्रिकेट

Delhi Captials Coach: सौरव गांगुली नहीं, मुख्य कोच और मेंटर के लिए दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के संपर्क में दिल्ली कैपिटल्स: रिपोर्ट

Delhi Captials New Coach, Sourav Ganguly vs Ricky Ponting: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। रिकी पोंटिंग के कोच पद से हटने के बाद सौरव गांगुली को अगला कोच मना जा रहा था, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि दिल्ली फ्रेंचाइजी दो भारतीय टीम खिलाड़ियों के संपर्क में है।

Image

रिकी पोंटिंग। (फोटो- BCCI)

Delhi Captials New Coach, Sourav Ganguly vs Ricky Ponting: दिल्ली कैपिटल्स ने नए कोच की तलाश और तेज कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट रिकी पोंटिंग टीम के कोच थे, लेकिन पिछले दिनों उनको कोच पद से हटा दिया। इसके बाद टीम के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह आईपीएल 2025 के लिए मुख्य कोच के रूप में पद संभालेंगे। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी फ्रेंचाइजी मुख्य कोच और मेंटर के लिए दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के साथ बातचीत कर रही है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली फ्रैंचाइजी 2025 आईपीएल सीजन के लिए मुख्य कोच और मेंटर की भूमिका निभाने के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डीसी नहीं चाहता कि गांगुली यह भूमिका निभाएं, क्योंकि डीओसी के रूप में उन्हें फ्रैंचाइजी के लिए कई चीजों की योजना बनानी होगी।

रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को आईपीएल 2025 से फ्रैंचाइजी का नया गेंदबाजी कोच बनाने के लिए लक्ष्य बना रही है। कैपिटल्स मौजूदा गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के अनुबंध करने के लिए तैयार नहीं है, जो आईपीएल 2024 के बाद समाप्त हो गया है। पारस म्हाम्ब्रे राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जिसने भारत को टी20 विश्व कप 2024 जीतने में मदद की थी। म्हाम्ब्रे इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं।

2018 में पोंटिंग ने संभाला था कमान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने 2018 में फ्रैंचाइजी की कमान संभाला था। उन्होंने करीब सात साल की लंबी अवधि के लिए डीसी के मुख्य कोच के रूप में काम किया। पोंटिंग के नेतृत्व में ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2020 में इतिहास में पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। इस दौरान टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे, जो वर्तमान में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं।

बड़े बदलाव की तैयारी में दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी में है। उनके पास बिल्कुल नया कोचिंग स्टाफ होगा। मेगा नीलामी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के पास टीम को फिर से बदलने का विकल्प होगा। यह देखना बाकी है कि वे कितने खिलाड़ियों को रिटेन करते हैं। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम सात जीत के साथ तालिका में छठे स्थान पर रही और नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article