क्रिकेट

IND vs WI Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज की टीम इस मैदान पर 1471 दिन बाद उतरेगी, जानिए कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 12, 2023, 06:45 PM IST

WI vs IND Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 12 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला अमेरिका में खेला जाएगा। अमेरिका में भारत और वेस्टइंडीज की टीम 1471 दिन बाद आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले से पहले जानते है कि इस मैदान पर दोनों टीमों का कैसा प्रदर्शन रहा है।

Image

भारत और वेस्टइंडीज हेड टू हेड।

Photo : AP

WI vs IND Head To Head: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मुकाबले में टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार हो चुकी है। पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा और रोमांचक मुकाबला शनिवार यानी 12 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम इंडिया ने कुछ बदलाओ के साथ तीसरे मुकाबले में उतरी और सीरीज में जीत का स्वाद चखा। अभी भी टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे है। चौथे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमें अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में 1471 दिन बाद खेलने उतरेगी। आइए इस मुकाबले से पहले अमेरिका में खेले गए दोनों टीमों के मुकाबले पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि इस मैदान पर किसका पलड़ा भारी है।

दोनों टीमों ने छह मैच खेले हैं इस मैदान पर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड पर नजर डालते हैं। अमेरिका में दोनों टीमें ने कुल छह मैच खेली है। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने 4 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ एक में जीत मिली है। वहीं, दोनों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अमेरिका में पहला टी20 मुकाबला 27 अगस्त 2016 को खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार मिली थी। लेकिन इसके बाद से अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

पिछले पांच मैचों में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2009 से अभी तक कुल 28 मैच खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम को 18 मैचों में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच का परिणाम नहीं निकला है। वहीं, दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों की बात करें तो इस मामले में भी टीम इंडिया आगे है। टीम इंडिया को 3 मैचों में, जबकि वेस्टइंडीज को दो मैचों में जीत मिली है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article