क्रिकेट

IND vs SA 2nd T20I: जानें कब और कैसे देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:41 AM IST

India vs South Africa 2nd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। जानिए, मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देखें?

Image

Rohit Shatma-Temba Bavuma(AP Images)

KEY HIGHLIGHTS
आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला
भारतीय टीम सीरीज में है 1-0 से आगे
पहले मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से दर्ज की थी जीत

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी के बासापारा स्टेडियम में खेले जाएगा। तिरुवनन्तपुरम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर ने कहर परपाते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 106 रन पर ढेर कर दिया था। इसके बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य को सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs SA 2nd T20I match be played?)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 2 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाएगा? (Where will IND vs SA 2nd T20I match be played?)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs SA Match start timing)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा (IND vs SA Live telecast)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों (स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी) पर देख सकेंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Where to watch India vs South Africa 2nd T20I Live streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से संबंध‍ित कवरेज आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article