LIVEIND vs SA 2nd T20I: डेविड मिलर के शतक पर फिरा पानी, भारत ने दूसरा टी20 जीतकर रचा बड़ा इतिहास

IND vs SA 2nd T20I: डेविड मिलर के शतक पर फिरा पानी, भारत ने दूसरा टी20 जीतकर रचा बड़ा इतिहास
India vs South Africa 2nd T20I Highlights: भारतीय टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 16 रन से जीता। भारत ने टॉस गंवाने के बाद गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में 237/3 का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव (22 गेंदों में 61), केएल राहुल (28 गेंदों में 57), विराट कोहली (28 गेंदों में नाबाद 49) और रोहित शर्मा (37 गेंदों में 43) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए डेविड मिलर (नाबाद 106) और क्विंटन डिकॉक (नाबाद 69) ने बेहतरीन पारी खेली। भारत ने मैच को जीतकर बड़ा इतिहास रच डाला। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम की है। बता दें कि भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से जीत था। अब तीसरा और आखिरी मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में होगा।
भारत ने जीता दूसरा टी20
भारत ने दूसरे टी20 में 16 रन से जीत दर्ज की है। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 20 रन दिए। डेविड मिलर ने दूसरी, तीसरी और आखिरी गेंद पर छक्का ठोका। मिलर ने 47 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 106 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने क्विंटन डिकॉक के साथ चौथे विकेट के लिए 174 रन की अटूट साझेदारी की। डिकॉक ने 48 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के जरिए नाबाद 69 रन जुटाए। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 221/3, वाइड-10 रन, नो-बॉल-3 रन।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अर्शदीप ने खर्च किए 26 रन
अर्शदीप ने 19वें ओवर में 26 रन खर्च कर डाले। मिलर ने किलर रुख अपनाते हुए चार जबरदस्त शॉट ठोके। उन्होंने दूसरी गेंद पर सिक्स, तीसरी-चौथी गेंद पर चौका और छठी गेंद पर छक्का मारा। 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 201/3, वाइड-10 रन, नो-बॉल-3 रन। क्विंटन डिकॉक 62* और डेविड मिलर 93* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: 63 रन की दरकार
हर्षल ने 18वें ओवर में 11 रन दिए। डिकॉक ने पहली गेंद पर सिक्स लगाया। दक्षिण अफ्रीका हार की कगार पर पहुंच गया है, क्योंकि उसे 12 गेंदों में 63 रन चाहिए। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 175/3, वाइड-9 रन, नो-बॉल-2 रन। क्विंटन डिकॉक 61* और डेविड मिलर 70* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: 74 रन की जरूरत
चाहर ने 17वें ओवर में 8 रन दिए। मिलर ने एक चौके समेत 5 और डिकॉक ने 3 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब 18 गेंदों में 74 रन की जरूरत है। 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 164/3, वाइड-8 रन, नो-बॉल-2 रन। क्विंटन डिकॉक 53* और डेविड मिलर 68* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: डिकॉक की फिफ्टी
डिकॉक ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी के बाद आखिरकार अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। वहीं, मिलर ने 16वें ओवर में अक्षर के खिलाफ पहली और दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 156/3, वाइड-8 रन, नो-बॉल-2 रन। क्विंटन डिकॉक 50* और डेविड मिलर 63* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अक्षर ने लुटाए 18 रन
अक्षर पटेल ने 15वें ओवर में 18 रन लुटाए, जिससे भारत की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। डिकॉक ने तीन शानदार शॉट लगाए। उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर सिक्स और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 143/3, वाइड-8 रन, नो-बॉल-2 रन। क्विंटन डिकॉक 49* और डेविड मिलर 51* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: मिलर की फिफ्टी
अर्शदीप ने 14वें ओवर में 15 रन दिए। मिलर ने तीसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया और फिर अगली गेंद पर सिंगल निकालक अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 125/3, वाइड-8 रन, नो-बॉल-2 रन। क्विंटन डिकॉक 32* और डेविड मिलर 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: हर्षल ने दिए 8 रन
हर्षल अपने स्पेल के दूसरे ओवर में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 रन खर्च किए। डिकॉक ने चार और मिलर ने 3 रन अपने खाते में जोड़े। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 110/3, वाइड-7 रन, नो-बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 27* और डेविड मिलर 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अश्विन की हुई धुनाई
ऑफ स्पिनर अश्विन की 12वें में जमकर धुनाई हुई। उन्होंने 19 रन खर्च कर डाले। मिलर ने तीसरी-पांचवीं गेंद पर सिक्स और आखिरी गेंद पर चौका जमाया। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 102/3, वाइड-6 रन, नो-बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 23* और डेविड मिलर 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: हर्षल पर पड़े दो चौके
कप्तान रोहित ने 11वें ओवर में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को गेंद थमाई, जिसमें 13 रन चले गए। मिलर ने अकेले 12 रन जुटाए। उन्होंने तीसरी गेंद पर डबल लिया और फिर अगली दो गेंदों पर चौके लगाए। मिलर ने आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 83/3, वाइड-5 रन, नो-बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 22* और डेविड मिलर 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अश्विन का किफायती ओवर
अश्विन ने 10वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 4 रन दिए। डिकॉक और मिलर ने 2-2 रन बनाए। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 70/3, वाइड-5 रन, नो-बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 21* और डेविड मिलर 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अक्षर ने खर्च किए 11 रन
अक्षर ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 11 रन खर्च किए। डिकॉक ने एक चौके समे 6 रन बनाए जबकि मिलर ने 6 रन जुटाए। 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 66/3, वाइड-5 रन, नो-बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 19* और डेविड मिलर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका का पचासा
दक्षिण अफ्रीका का पचासा कंप्लीट हो गया है। अश्विन ने आठवें ओवर में 6 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। डिकॉक ने तीन और मिलर ने 2 रन बनाए। 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 55/3, वाइड-5 रन, नो-बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 13* और डेविड मिलर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: एडेन मार्कराम हुए बोल्ड
अक्षर पटेल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर एडेन मार्कराम को पवेलियव की राह दिखाई। अच्छी लय में नजर आ रहे मार्कराम बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बोल्ड हो गए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करने का बाद 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का ठोका। 7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 49/3, वाइड-4 रन, नो-बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 10* और डेविड मिलर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अर्शदीप ने दिए 16 रन
अर्शदीप ने पावर प्ले के अंतिम ओवर में 16 रन लुटाए। मार्कराम ने चौथी गेंद पर चौका मारा। हालांकि, इसे नो-बॉल करार दिया गया। इसके बाद मार्कराम ने फ्री हिट पर सिक्स लगाया। 6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 45/2, वाइड-4 रन, नो-बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 9* और एडेन मार्करम 31* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: मार्कराम ने फिर खोले हाथ
मार्कराम ने लगातार तीसरे ओवर में गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। उन्होंने पांचवां ओवर करने आए चाहर की तीसरी गेंद पर चौका ठोका। इसके अलावा उन्होंने और डिकॉक ने 2-2 रन बनाए। 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 29/2, वाइड-4 रन। क्विंटन डिकॉक 8* और एडेन मार्करम 17* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: मार्कराम ने जड़ा फॉर
मार्कराम लगातार गेंद को बाउंड्री के पार भेजने के प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने चौथा ओवर करने आए आर अश्विन की पांचवीं गेंद पर शानदार फॉर मारा। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21/2, वाइड-4 रन। क्विंटन डिकॉक 6* और एडेन मार्करम 11* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: मार्कराम ने लगाया चौका
चाहर ने तीसरे ओवर में 8 रन खर्च किए, जिसमें 2 वाइड के रन भी शामिल हैं। मार्कराम ने तीसरी गेंद पर अपने हाथ खोले और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। 3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 13/2, वाइड-2 रन। क्विंटन डिकॉक 5* और एडेन मार्करम 6* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: बावुमा-रोसोयू लौटे पवेलियन
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान टेंब बावुमा को अपने जाल में फंसाया। बावुमा मिडऑफ के ऊपर से चौका बटोरोने की फिराक में थे लेकिन विराट कोहली ने कैच लपक लिया। वह 7 गेंद खेलने के बाद खाता नहीं खोल सके। इसके बाद, अर्शदीप ने चौथी गेंद पर राइली रोसोयू को पवेलियन भेजा। रोसोयू ने बड़ा शॉट मारने के चक्कर में मिडविकेट पर दिनेश कार्तिक को कैच थमाया। वह भी शून्य पर आउट हुए। 2 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 5/2, क्विंटन डिकॉक 5* और एडेन मार्करम 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: द. अफ्रीका की पारी शुरू
दक्षिण अफ्रीका की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए टेंबा बावुमा और क्विंटन डिकॉक आए हैं। वहीं, भारत के लिए पहला ओवर दीपर चाहर ने डाला, जो मेडन रहा। बावुमा कोई रन नहीं बना सके।1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 0/0, टेंबा बावुमा 0* और क्विंटन डिकॉक 0* क्रीज पर हैं।