IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: क्या वैभव बना पाएंगे प्लेइंग इलेवन में जगह, धोनी के गढ़ में भिड़ेंगे भारत और वेस्टइंडीज
IND vs WI Today T20 Match (भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के जेसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले मुकाबले में भारत ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में शानदार गेंदबाजी की थी।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: क्या वैभव बना पाएंगे प्लेइंग इलेवन में जगह, धोनी के गढ़ में भिड़ेंगे भारत और वेस्टइंडीज
इस मैदान पर भारतीय टीम 4 मुकाबला खेली है जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दो बार और दो बार पीछा करने वाली टीम जीती है। यहां की पिच को देखते हुए एक हाईस्कोरिंग मैच होने की संभावना है। हालांकि, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन रहा है। वेस्टइंडीज टीम की बात करें तो पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने यह संकेत दिया था कि वेस्टइंडीज की टीम कुछ और ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है।
आज के मैच में भारत-वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव/प्रिंस यादव।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, शमर स्प्रिंगर/गुडाकेश मोती, अकील हुसैन, शेमार जोसेफ।
