क्रिकेट

Ind vs Pak Who is Stronger Team, T20 World Cup: इन 5 कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ भारी है टीम इंडिया का पलड़ा

Ind vs Pak Who is Strongest in World Cup in Points: भारत और पाकिस्तान के न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेला जाएगा। पांच प्वाइंट्स में जानिए किस टीम का पलड़ा इस मैच के दौरान क्यों रहेगा भारी? Which team is stronger, India or Pakistan?

Image

भारत बनाम पाकिस्तान(साभार ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को होगी टी20 विश्व कप में भिड़ंत
  • न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला
  • टी20 विश्व कप में भारतीय टीम 6-1 से है पाकिस्तान से आगे

Which team is stronger, India or Pakistan in Hindi: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भिड़ंत होने जा रही है। टी20 विश्व कप के इतिहास में ये दोनों के बीच खेला जाने वाला आठवां मैच है। इससे पहले खेले गए 7 मैच में 6 में टीम इंडिया और एक में पाकिस्तान की टीम विजयी हुई है। दोनों के बीच आमतौर पर कांटे की टक्कर मैदान में देखने को मिलती है। इसी वजह से इस मुकाबले का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से करते हैं। ऐसे में आइए पांच प्वाइंट में समझते हैं भारत और पाकिस्तान इस बार बाजी किस टीम के हाथ और क्यों लगेगी?

Why India Stronger Then Pakistan in 5 Points:

भारत के पास है मनोवैज्ञानिक बढ़त

भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है। भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। वहीं पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा। ऐसे में पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला करो या मरो का है। जिसमें हार उसकी सुपर-8 राउंड में पहुंचने की संभावनाओं को धूमिल कर देगी।

टीम इंडिया को है परिस्थितियों का अंदाजा

न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। इस मैदान की परिस्थितियों का भारतीय टीम को पाकिस्तान की तुलना में बेहतर अंदाजा है। असमान उछाल वाली पिच पर भारतीय टीम दो मैच खेल चुकी है। बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। उस मैच में भारतीय टीम ने 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में कसी हुई गेंदबाजी करके विरोधी टीम को 96 रन पर ढेर करके 12.2 ओवर में जीत के लिए मिले लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वहीं पाकिस्तानी टीम पहली बार इस मैदान पर खेलेगी तो उसके लिए परिस्थितियों के साथ सामन्जस्य बना पाना आसान नहीं होगा। इस लिहाज भी भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ भारी रहेगा।

बल्लेबाजों का मौजूदा फॉर्म

भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तान की तुलना में बेहतर फॉर्म में है। भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलकर विश्व कप में पहुंचे हैं और आराम के बाद तरोजाता हैं। अभ्यास मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 182 रन बनाए थे। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव सभी फॉर्म में हैं। विराट आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतकर विश्व कप में पहुंचे हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजी अगर चल निकली तो पाकिस्तान की खैर नहीं।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में गहराई

भारतीय टीम ने नई रणनीति के तहत विराट कोहली और रोहित शर्मा से ओपनिंग कराने का फैसला किया है। लेकिन साथ ही बल्लेबाजी में गहराई को ऑलराउंडर्स की संख्या में इजाफा करके बढ़ाया है। ऋषभ पंत की वापसी भी टीम के लिए बोनस से कम नहीं है। निचले क्रम में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा की वजह से आठ नंबर तक मजबूत बल्लेबाजी है। पाकिस्तान की टीम के साथ ऐसा नहीं है टॉप ऑर्डर के ढहते ही टीम लगातार घुटने पर आ जाती है। इस वजह से भी भारतीय टीम का पलड़ा महामुकाबले में भारी है।

पाकिस्तान का पेस अटैक

पाकिस्तान का पेस अटैक बेहद खतरनाक है। शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद आमिर जैसे दो बांए हाथ के तेज गेंदबाज भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए लगातार परेशानी का सबब बने हैं। दोनों से सबसे ज्यादा खतरा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को है। हालांकि इन दोनों को काउंटर करने के लिए बांए हाथ के ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज टीम में हैं। लेकिन उनकी स्विंग के साथ तेज रफ्तार गेंदें भारतीय टीम को धराशाई करने के लिए काफी हैं। भारतीय टीम के पास भी बुमराह जैसा गेंदबाज है जो अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर के छक्के छुड़ा सकता है। न्यूयॉर्क की पिच का असमान उछाल पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लिहाज से पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article