क्रिकेट

IND vs IRE 1st T20I Playing XI: भारतीय और आयरलैंड की टीमें आज इस प्लेइंग XI के साथ उतरी हैं मैदान में

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 18, 2023, 07:17 PM IST

IND vs IRE 1st T20I Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज हो गया है। जानिए कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

Image

भारत बनाम आयरलैंड संभावित प्लेइंग 11

IND vs IRE 1st T20I Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज से डब्लिन में होने जा रहा है। टीम इंडिया की कमान जहां 11 महीने बाद चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। वहीं दूसरी तरफ अनुभवी पॉल स्टर्लिंग मेजबान टीम की नेतृत्व करेंगे। भारतीय टीम जहां युवा खिलाड़ियों से सजी है वहीं आयरलैंड की टीम अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव का फायदा उठाने की कोशिश युवा खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम के खिलाफ करेंगे।

युवा दिखाएंगे टीम इंडिया के लिए दमखम

भारतीय टीम एक बिलकुल नई टीम के साथ मैदान में उतरेगी। टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल के कंधों पर होगी। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी का जिम्मा तिलक वर्मा संभालेंगे। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने बांए हाथ के आतिशी बल्लेबाज शिवम दुबे आएंगे। छठे पायदान पर बतौर फिनिशर बल्लेबाजी करने के लिए रिंकू सिंह होंगे। स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान खुद बूमराह संभालेंगे। उनका साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा होंगे जो चोट से वापसी करके टीम में आए हैं। अंतिम पायदान पर गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप संभालेंगे। भारत के लिए रिंकू सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा डेब्यू कर रहे हैं।

अनुभवी खिलाड़ियों पर टिका रहेगा भारत

आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ अपने पूरे दमखम के साथ उतरेगी। टीम में वही खिलाड़ी हैं जो आयरलैंड की बैकबोन हैं। पारी की शुरुआत कप्तान पॉल स्टर्लिंग और एंड्रर्यू बलबर्नी करेंगे। तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मार्क अडेर होंगे। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मा कर्टिस कैंफर के हाथों में होगा। लोअर मिडिल ऑर्डर में जॉर्ज डॉकरेल रहेंगे। जोश लिटिल अपनी गेंदबाजी की बदौलत टीम में जगह बनाए रहने में सफल रहेंगे। वहीं गेंदबाजी में बेन व्हाइट, क्रेग यंग, बैरी मैक्कार्थी और थियो वेन वॉर्कोम जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारत की प्लेइंग-11(India Cricket team Playing XI):

रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

आयरलैंड की प्लेइंग 11(Ireland Cricket team Playing XI):

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, लार्कन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर,जॉर्ज डॉकरेल,मार्क अडेर, क्रेग यंग, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन व्हाइट।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article