क्रिकेट

T20 में शिमरन हेटमायर की 'डबल सेंचुरी', CPL में मचाया कोहराम; 40 गेंद पर शतक ठोक रचा इतिहास

29 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने CPL 2026 के 22वें मैच में अपने कारनामे को अंजाम दिया। यह मुकाबला गयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच था। यह शिमरन हेटमायर का 100वां CPL मुकाबला था। इस खास मौके पर हेटमायर ने तूफानी बल्लेबाजी की।

Image

शिमरन हेटमायर की डबल सेंचुरी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कैरेबियन प्रीमियर लीग में शिमरन हेटमायर ने आनोखा कारनामा कर दिखाया। उन्होंने महज 40 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। शिमरन हेटमायर का यह शतक बेहद खास मौके पर आया। इसके चलते उन्होंने बेहद आनोखी 'डबल सेंचुरी' पूरी की।

29 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने CPL 2026 के 22वें मैच में अपने कारनामे को अंजाम दिया। यह मुकाबला गयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच था। यह शिमरन हेटमायर का 100वां CPL मुकाबला था। इस खास मौके पर हेटमायर ने तूफानी बल्लेबाजी की। गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए विस्फोटक बल्लेबाज ने नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी।

27 गेंद पर जड़ी फिफ्टी

शिमरन हेटमायर ने पहले महज 27 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद अगली 13 गेंद पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा दिया। शिमरन हेटमायर ने 40 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह अपने 100वें मुकाबले में शतक जड़ने वाले कैरेबियन प्रीमियर लीग के पहले बल्लेबाज बने। वहीं, सीपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में आंद्रे रसेल और टिम साइफर्ट की बराबरी कर ली।

रसेल और साइफर्ट की बराबरी की

हेटमायर से पहले 2025 में टिम साइफर्ट और 2018 में आंद्रे रसेल ने भी 40-40 गेंद में CPL में शतक लगाया था। हेटमायर के CPL करियर का ये दूसरा शतक रहा और ऐसा करने वाले वो 8वें बल्लेबाज बने। हेटमायर ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ 43 गेंद पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान 8 चौके और 9 छक्के लगाए।

ग्लेन मैक्सवेल रच चुके हैं इतिहास

ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद 104 रन की पारी खेली थी। नवंबर 2023 में भारत के खिलाफ मैक्सवेल ने यह कमाल किया था। वह अपने 100वें टी20I मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले मेंस क्रिकेटर बने थे। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने जनवरी 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतकीय पारी खेली थी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article