क्रिकेट

IND vs IRE Head To Head: आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का है अनोखा रिकॉर्ड, जानिए दोनों टीमें कितनी बार हुई हैं आमने-सामने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 18, 2023, 11:43 AM IST

India vs Ireland T20 Head To Head: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। इस सीरीज के दौरान अधिकांश युवा खिलाड़ियों को प्रयोग के तौर पर उतारा गया है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले से पहले भारत और आयरलैंड के बीच कैसा रिकॉर्ड रहा है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

India vs Ireland T20 Head To Head: भारत की युवा बिग्रेड इन दिनों आयरलैंड दौरे पर है। भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज आज यानी 18 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया में आईपीएल के स्टार बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। सीरीज के दौरान रिंकू सिंह, शिवम दुबे, तिलक वर्मा सहित कई खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

आयरलैंड से कभी नहीं हारी टीम इंडिया

आयरलैंड के खिलाफ उतरने से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड पर नजर डालते हैं। भारत और आयरलैंड की टीम 2009 में पहली बार आमने-सामने हुई थी। 2009 से अभी तक दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली है। वहीं, आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के युवा पलटन एक बार फिर विजयी रथ पर सवार होने के इरादे से उतरेगी।

भारत ने 3 बार किया 200 प्लस का स्कोर

इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया और आयरलैंड की टीम 5 बार आमने-सामने उतरी चुकी है। टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ तीन बार 200 से ज्यादा स्कोर बना चुकी है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर 225 रन है, जबकि सबसे छोटा स्कोर 111 रन है। हालांकि, हर मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article