LIVE
India vs Ireland 1st T20: भारत ने 2 रन से जीता पहला T20I मुकाबला, DLS से मिली जीत
India vs Ireland 1st T20: भारत ने 2 रन से जीता पहला T20I मुकाबला, DLS से मिली जीत
IND vs IRE T20 Live Streaming Online: Watch Here
AUG 18, 2023 22:47 IST
IND vs IRE T20I Live Score: भारत ने जीता पहला T20I
टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 रन से पहला T20I मुकाबला जीत लिया है।
AUG 18, 2023 22:23 IST
IND vs IRE T20I Live Score: अब तक हो रही है बारिश
डबलिन में अभी भी हो रही है बारिश, मैच शुरू होने में हो सकती है देरी। भारत DLS के आधार पर 2 रन आगे है।
AUG 18, 2023 21:57 IST
IND vs IRE T20I Live Score: बारिश के कारण रुका खेल, भारत का स्कोर 47/2
बारिश के कारण मैच में बाधा आई है और डकवर्थ लुईस के अनुसार टीम इंडिया फिलहाल 2 रन से आगे है।
AUG 18, 2023 21:53 IST
IND vs IRE T20I Live Score: बिना खाता खोले आउट हुए तिलक
यंग ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा दी है। पहले जायसवाल और फिर तिलक को उन्होंने आउट किया। तिलक खाता भी नहीं खोल पाए। ऐसा पहली बार हुआ है जो वह बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं।
AUG 18, 2023 21:51 IST
IND vs IRE T20I Live Score: टीम इंडिया को लगा पहला झटका
टीम इंडिया ने 46 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। उन्होंने 24 रन बनाए और यंग की गेंद पर आउट हुए।
AUG 18, 2023 21:49 IST
IND vs IRE T20I Live Score: पावरप्ले भारत के नाम
जायसवाल और गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई है। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। जायसवाल 24 और गायकवाड़ 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 18, 2023 21:43 IST
IND vs IRE T20I Live Score: 5 ओवर बाद भारत का स्कोर 33 रन
जायसवाल और गायकवाड़ की अच्छी शुरुआत, 5 ओवर बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन
AUG 18, 2023 21:30 IST
IND vs IRE T20I Live Score: भारत की सधी हुई शुरुआत
2 ओवर बाद भारत ने बनाए 12 रन, जायसवाल 10 और गायकवाड़ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 18, 2023 21:09 IST
IND vs IRE T20I Live Score: भारत के सामने 140 रन का लक्ष्य
भारत के सामने आयरलैंड ने 140 रन का लक्ष्य रखा। मकार्थी ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक।
AUG 18, 2023 20:57 IST
IND vs IRE T20I Live Score: कैंफर और मकार्थी की टूटी साझेदारी
अर्शदीप ने तोड़ी मकार्थी और कैंफर की अर्धशतकीय साझेदारी, आयरलैंड ने गंवाया 7वां विकेट।
AUG 18, 2023 20:39 IST
IND vs IRE T20I Live Score: 14 ओवर बाद आयरलैंड का स्कोर 80 रन
6 विकेट गंवाने के बाद कैंफर और मकार्थी ने आयरलैंड की कुछ हद तक वापसी करा दी है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 21 रन जोड़ लिए हैं।
AUG 18, 2023 20:20 IST
IND vs IRE T20I Live Score: 10 ओवर बाद आयरलैंड का स्कोर
आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन में, 10 ओवर बाद 57 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी है आयरलैंड।
AUG 18, 2023 20:06 IST
IND vs IRE T20I Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने झटका एक और विकेट
31 रन के स्कोर पर आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन में, बुमराह के बाद कृष्णा का धमाल
AUG 18, 2023 20:00 IST
IND vs IRE T20I Live Score: बिश्नोई को भी पहले ही ओवर में विकेट
बिश्नोई ने पहले ही ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग को पवेलियन भेज दिया है। 27 रन के स्कोर पर आयरलैंड 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही है।
AUG 18, 2023 19:58 IST
IND vs IRE T20I Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने वापसी में झटके विकेट
आयरलैंड ने 27 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। बुमराह के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने भी विकेट ले लिया है।
AUG 18, 2023 19:52 IST
IND vs IRE T20I Live Score: 4 ओवर के बाद 21 रन
आयरलैंड ने 4 ओवर के बाद आयरलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। बुमराह ने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटके।
AUG 18, 2023 19:35 IST
IND vs IRE T20I Live Score: बुमराह की शानदार वापसी
बुमराह की शानदार वापसी पहले ही ओवर में झटके दो विकेट।
AUG 18, 2023 19:16 IST
IND vs IRE T20I Live Score: आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, लार्कन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर,जॉर्ज डॉकरेल,मार्क अडेर, क्रेग यंग, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन व्हाइट।
AUG 18, 2023 19:09 IST
IND vs IRE T20I Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा (कप्तान), रवि बिश्नोई
AUG 18, 2023 19:03 IST
IND vs IRE T20I Live Score: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्रसिद्ध कृष्णा और रिंकू सिंह ने किया डेब्यू।
