IND vs BAN T20 Live Telecast, India Vs Bangladesh 1st T20 Match Live Score Streaming (भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग,लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण ): सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत की युवा टी20 टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से ग्वालियर में होगी। दो मैचों की टी20 सीरीज में आसान जीत दर्ज करने के बाद, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के शानदार मिश्रण वाली यह टीम टी20 सीरीज में भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। बांग्लादेश के खिलाफ टी20I मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी है, उसने अपने पिछले 14 मुकाबलों में से 13 में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ़ एक जीत मिली है। यह रिकॉर्ड भारत को इस सीरीज में प्रबल दावेदार बनाता है। आइए जानते हैं कि इस मैच को फ्री में कब और कैसे देखा जा सकता है।
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा? (IND vs BAN 1st T20 Match Date)
दोनों टीमों के बीच पहला टी20 6 अक्टूबर 2024 को शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा।
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs BAN 1st T20 Match Venue)
यह मैच ग्वालियर के माधव राजे सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश पहला टी20 मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND vs BAN 1st T20 Match Today Match Live Telecast )
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टी20 को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है।
भारत और बांग्लादेश पहला टी20 मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND vs BAN 1st T20 Match Today Live Streaming)
जियो सिनेमा (Jio cinema) अपने ऐप और वेबसाइट दोनों पर भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज़ के लिए फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा।
भारत और बांग्लादेश पहला टी20 मैच किस स्टेडियम में होगा (Ind Vs Ban 1st T20 Match Stadium Name)
भारत बांग्लादेश पहला टी20 ग्वालियर के माधवराजे सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश पहला टी20 मैच का टॉस कितने बजे होगा (Ind Vs Ban 1st T20 Match Toss Timing)
भारत और बांग्लादेश पहला टी20 मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी। इसका टॉस शाम को 7 बजे होगा।
भारत और बांग्लादेश पहला टी20 मैच में दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs BAN 1st T20 Match Team Squads )
भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव
बांग्लादेश क्रिकेट टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तनजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिट्टन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
