क्रिकेट

Ind Women vs WI Women live cricket streaming: जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, मंधाना की हो सकती है वापसी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 15, 2023, 09:45 PM IST

IND-W vs WI-W Live Score Streaming, India vs West Indies Women's T20 World Cup Live Cricket Score Streaming Online: टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज के लिए यह मैच करो या मरो वाला है और उसे हर हाल में जीत दर्ज करना होगा।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज टीम

Photo : Twitter

IND-W vs WI-W Live Score Streaming, India vs West Indies Women's T20 World Cup Live Cricket Score Streaming Online:पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना के न होने के बावजूद भारतीय बैटर खासकर जेमिमा और ऋचा घोष ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में मंधाना की वापसी हो सकती है।

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम को पहली जीत की तलाश है। पहले मुकाबले में उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया फिलहाल अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर जबकि वेस्टइंडीज की टीम आखिरी पायदान पर है और उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। यदि आप भी इस रोमांचक मुकाबले को देखना चाहते हैं तो पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच 15 फरवरी, बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच न्यूलैंड्स केप टाउन में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच शाम 6.30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 6 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article