क्रिकेट

IND vs SL: भारत के खिलाफ दूसरे ही मैच में इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने मचाई खलबली, झटके सबसे ज्यादा विकेट

IND vs SL, Jeffrey Vandersay Most Wickets Against India: कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वानिंदु हसरंगा की जगह टीम के शामिल होने वाले गेंदबाज ने टीम इंडिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

Image

श्रीलंका टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Sri Lanka Cricket X)

Photo : Twitter

IND vs SL, Jeffrey Vandersay Most Wickets Against India: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की यह पहली हार है। इसी जीत के साथ मेजबान श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा था। कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और टीम इंडिया को 241 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया 42.2 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान श्रीलंका का स्टार गेंदबाज जेफरी वेंडरसे ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए, जबकि चरिथ असलंका ने 3 विकेट झटके।

वेंडरसे के करियर का बेस्ट प्रदर्शन

वानिंदु हसरंगा के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल हुए जेफरी वेंडरसे ने पहले ही मैच में खलबली मचा दी। उन्होंने कुल 10 ओवर किए और 33 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। यह उनके वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले वे वनडे करियर में एक मैच चार विकेट चटकाए थे। इस छह विकेट के साथ उनका वनडे में 33 विकेट हो गया है। वहीं, वेंडरसे ने टीम इंडिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेला और दूसरे ही मुकाबले में 6 विकेट चटकाए। वे टीम इंडिया के खिलाफ पहले मैच में विकेट चटकाने में असफल रहे थे।

टेस्ट और टी20 में अच्छा प्रदर्शन नहीं

34 साल के जेफरी वेंडरसे को टेस्ट और टी20 मुकाबले में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने एक टेस्ट मुकाबले में दो विकेट चटकाए हैं, जबकि 14 टी20 मुकाबले में सिर्फ 7 विकेट झटके हैं। वहीं, अगर डोमेस्टिक क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 73 फर्स्ट क्लास मुकाबले में 270 विकेट, 101 लिस्ट-ए मुकाबले में 144 विकेट और 95 टी20 मुकाबले में 94 विकेट लिए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article