क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Rohit Sharma vs Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मुकाबले में भारत का सानमा पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी टीम में टीम इंडिया और बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम उतरी।

Image

रोहित शर्मा और बाबर आजम। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter

who won the toss today, IND vs PAK, India vs Pakistan Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (09 मई 2024) को दो चैम्पियन टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन टीम इंडिया और एक बार की चैम्पियन पाकिस्तान का सामना हुआ। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में विराट कोहली के सामने बाबर आजम होंगे। मौजूदा वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया था, जबकि पाकिस्तान की टीम को यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया की नजर विजयी अभियान को जारी रखने पर होगी, जबकि पाकिस्तान की नजर पहली जीत पर है। वहीं, टी20 मुकाबले में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 7 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम को 6 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है।

भारत और पाकिस्तान मुकाबले का टॉस बारिश के कारण तय समय पर नहीं हो सका। अब आधे घंटे बाद यानी 8 बजे टॉस हुआ। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब मैच रात रात 8.50 बजे शुरू हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया।

भारत-पाकिस्तान टॉस टाइम (IND vs PAK Match Toss Time)

- 7.30 PM

भारत-पाकिस्तान स्टेडियम (IND vs PAK Match Venue)

- नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 (India Playing-11)

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।

टीम इंडिया का स्कॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान का स्क्वॉड ( Pakistan Squads)

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिज़वान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article