क्रिकेट

Ravindra Jadeja Century: घरेलू विवादों के बीच घर पर रवींद्र जडेजा ने जड़ा टेस्ट करियर का चौथा शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 15, 2024, 05:57 PM IST

Ind vs Eng 3rd, Test Match Ravindra Jadeja Hit 4th Century: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया को मुश्किल से उबारते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ दिया।

Image

रवींद्र जडेजा

Photo : AP

Ind vs Eng 3rd, Test Match Ravindra Jadeja Hit 4th Century: टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने चोट से उबरकर वापसी करते ही घरेलू विवादों के बीच होम ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। जडेजा जब बल्लेबाजी करने उतरे तब टीम इंडिया ने 33 रन विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक छोर संभाला और उनके साथ 204 रन की साझेदारी करके टीम को 200 रन के पार सुरक्षित स्कोर तक पहुंचाया। रोहित के आउट होने के बाद भी वो पिच पर डटे रहे और अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक 70वें टेस्ट की 102वीं पारी में जड़ दिया।

रवींद्र जडेजा ने जड़ा टेस्ट करियर का चौथा शतक

रवींद्र जडेजा ने सधे हुए अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की और 97 गेंद में 5 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद जडेजा ने गेंद पर अपना सैकड़ा 198 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

जडेजा-रोहित के बीच हुई 204 रन की साझेदारी

जडेजा और रोहित शर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 329 गेंद में 204 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने 33 के स्कोर पर मोर्चा संभाला और 237 तक टीम को पहुंचाया। 204 रन की साझेदारी में जडेजा ने 153 गेंद में 84 रन का योगदान दिया। वहीं रोहित ने 176 गेंद में 114 रन साझेदारी के दौरान बनाए। रोहित जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 237 रन तक पहुंच गया था। इसके बाद जडेजा ने डेब्यूटेंट सरफराज खान के साथ मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय 77 (110) साझेदारी करके टीम को 300रन के पार पहुंचा दिया। 315 के स्कोर पर सरफराज जडेजा की गलती से रन आउट हो गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर जडेजा ने अपना शतक पूरा किया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article