क्रिकेट

Rohit Sharma Century: 7 महीने बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जड़ा 11 टेस्ट शतक

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 15, 2024, 06:19 PM IST

IND vs ENG 3rd Test, Rohit Sharma 11th Test Century: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया और राजकोट में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन शानदार शतक जड़कर सबका दिल जीत लिया। रोहित शर्मा ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक

Image

रोहित शर्मा का शतक

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने राजकोट में मचाया धमाल
  • इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जड़ा शतक
  • हिटमैन के टेस्ट करियर का 11वां शतक

Rohit Sharma Hit 11th Test century: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने भारत के शुरुआती कुछ विकेट सस्ते में गिरा दिए लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टिके रहे और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के साथ पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया। इसके बाद हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़कर सबका दिल जीत लिया।

राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल (10 रन), शुभमन गिल (0) और रजत पाटीदार (5) के रूप में अपने तीन विकेट 33 रन के स्कोर के अंदर गंवा दिए। पिच पर सिर्फ रोहित शर्मा टिके हुए थे। तब उनका साथ देने के लिए रविंद्र जडेजा आए।

जडेजा के साथ मिलकर रोहित का धमाल

रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला और 71 गेंदों में रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक जड़ दिया। इसके कुछ देर बाद रवींद्र जडेजा ने भी 97 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। चायकाल तक दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी पूरी कर ली थी और रोहित शर्मा धीरे-धीरे अपने 11वें टेस्ट शतक के करीब पहुंच गए थे।

रोहित शर्मा ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक

चायकाल के बाद भारतीय बल्लेबाज पिच पर लौटे और फिर रोहित शर्मा ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 157 गेंदों में अपना टेस्ट शतक पूरा किया।

7 महीने 4 दिन बाद

रोहित शर्मा ने आखिरी बार 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ा था। वहां उन्होंने 103 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से रोहित शर्मा ने 10 टेस्ट पारियां खेलीं लेकिन एक बार भी शतक नहीं जड़ पाए। आखिरकार उन्होंने ये सूखा समाप्त किया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!