क्रिकेट

IND vs ENG: डेब्यू मैच में ही चमकें सरफराज खान, चौकों की झड़ी लगाकर जड़ा अर्धशतक

Sarfaraz Khan half century: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे सरफराज खान ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और अंग्रेजों के होश उड़ा दिए।

Image

सरफराज खान (फोटो- BCCI)

Sarfaraz Khan half century: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे सरफराज खान ने आते ही अपनी क्लास का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। सरफराज ने अंतर्राष्ट्रीय करियर की पहली ही पारी में शानदार अर्धशतक जड़ सभी की निगाहें अपनी ओर खींच ली है। सरफराज लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही ये उनके सामने आया तो उन्होंने इस दोनों हाथों से कबूल किया है।

सरफराज खान ने 62 रन बनाए। उन्होंने 48 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान स्टार बल्लेबाज ने 9 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। सरफराज जब भारत के लिए बल्लेबाजी करने आए थे तो टीम मजबूत स्थिति में थी। एक तरफ रवींद्र जडेजा शानदार लय में दिख रहे थे। वहीं रोहित की शतकीय पारी से टीम की स्कोर भी 300 के करीब पहुंच गया था। ऐसे में उन्होंने पारी को आगे बढ़ाने की ठान ली और आते ही तेजी से रन बनाने में जुट गए।

शानदार पारी रनआउट में समाप्त

सरफराज खान शानदार लय में दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वे सेंचुरी भी आज ही पूरी कर लेंगे। हालांकि 82वें ओवर में रवींद्र जडेजा और सरफराज के बीच कॉर्डिनेशन में कमी दिखी और मार्क वुड के शानदार थ्रो के चलते वे आउट हो गए। सरफराज के इस विकेट के बाद रोहित शर्मा भी आगबबूला हो गए। उन्होने गुस्से में अपनी कैप नीचे फेंक दी।

अनिल कुंबले में पहनाई कैप

दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और देश के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप दी।इस अवसर पर कुंबले ने कहा - 'सरफराज आप जिस तरह से आगे बढ़े उस पर वास्तव में हमें गर्व है। आपने जो कुछ हासिल किया मुझे विश्वास है कि उस पर आपके पिता और परिवार को बहुत गर्व होगा। मुझे पता है कि आपने कड़ी मेहनत की है। यह आपके लंबे करियर की शुरुआत है। आपसे पहले केवल 310 लोग खेले हैं। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।'सरफराज को बाद में अपने पिता और कोच नौशाद खान को अपनी टेस्ट कैप दिखाते हुए देखा गया। यही नहीं उनकी पत्नी की आंखों में आंसू छलक आए और सरफराज को उन्हें पोंछते हुए देखा गया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article