क्रिकेट

Ind vs Aus 4th Test Weather Reports: कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम और क्या कहती है पिच रिपोर्ट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 8, 2023, 12:22 PM IST

Ind vs Aus 4th Test Weather Reports: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 9-13 मार्च के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले जान लेते हैं कि क्या होगी पिच रिपोर्ट और मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Image

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम

Photo : Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सीरीज का आखिरी मैच वर्ल्ड के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंदौर टेस्ट 9 विकेट से गंवाने के बाद भारतीय टीम यहां वापसी करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट जीतकर पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए इस टेस्ट को जीतना होगा।

दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला

अहमदबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में यह पहला मौका है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होगी। इस मैदान पर भारत ने आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जहां उसने पारी और 25 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा था। अक्षर पटेल और अश्विन ने मिलकर इस मैदान पर 17 विकेट झटके थे।

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

गुरुवार (9 मार्च) से सोमवार (13 मार्च) तक के बीच मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो मैच के दौरान किसी भी दिन बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री, जबकि औसत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

क्या कहती है पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के पिच की बात करें तो इंदौर की तरह यहां भी स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद होगी और शुरुआत के कुछ घंटे तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर होगा। अक्षर पटेल का इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन रहा है। अक्षर ने यहां दो टेस्ट मैच में 20 विकेट लिए हैं। बाकी तीन टेस्ट की तरह यहां भी अनुमान है कि 3-4 दिन में मैच का रिजल्ट निकल आएगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article