ICC Player Of The Month: भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि आईसीसी फरवरी महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के तौर पर संजू सैमसन को चुनेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आईसीसी ने फरवरी महीने के लिए पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ के तौर पर चुना है। पाकिस्तान की टीम भले ही अंतिम चार में नहीं पहुंच पाई हो, लेकिन साहिबजादा फरहान इस टूर्नामेंट से सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 6 पारी में 76.60 की औसत से सबसे ज्यादा 383 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी जड़ा। वह एक ही वर्ल्ड कप में दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस दौरान उन्होंने एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
यह पहली बार हुआ है जब साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। वह इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। इससे पहले साल 2024 में हारिस रऊफ को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था।
क्या बोले साहिबजादा फरहान
इस सम्मान को पाने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहना ने कहा 'आईसीसी अवॉर्ड पाने की फीलिंग बेहद खास है वो भी टी20 वर्ल्ड कप जैसे मंच पर जहां पूरी दुनिया की नजर एक-एक पल पर होती है। यह टूर्नामेंट ऐसा था जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। मैं इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहूंगा। टूर्नामेंट के दौरान मेरा समर्थन करने के लिए मैं अपने साथी खिलाड़ियों को शुक्रिया कहना चाहता हूं।
संजू सैमसन भारत की ओर से सबसे सफल रहे थे। उन्होंने केवल 5 मैच की 5 परी में 80.25 की औसत और 199.38 की औसत से 321 रन बनाए थे। उन्होंने आखिरी 3 मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली। टीम इंडिया अगर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड कर पाई तो इसके पीछे संजू सैमसन का अहम रोल रहा। उन्होंने भी विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
