क्रिकेट

हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस में भारतीय टीम को मिली पाकिस्तान के खिलाफ हार

क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा रहा मैच का हाल।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो क्रेडिट @AhmadRana056)

कोवलून: भारत को हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान ने चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत छह ओवर में पांच विकेट पर 88 रन ही बना सका । शशांक सिंह ने 11 गेंद में 40 रन बनाये। जवाब में पाकिस्तान ने 3 . 5 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाये । सलामी बल्लेबाज ख्वाजा नफे ( 12 गेंद में 41 ) और अब्बास अफरीदी ( आठ गेंद में 35 ) ने 13 गेंद में 59 रन की साझेदारी की। अफरीदी ने पहले ही ओवर में कृणाल पंड्या को पांच छक्के लगाये।

भारतीय बल्लेबाजी रही पाकिस्तान के खिलाफ नाकाम

इससे पहले भारत को राहुल त्रिपाठी (नौ) और नीतीश राणा (19) अच्छी शुरूआत नहीं दे सके। कप्तान पंड्या और राहुल तेवतिया भी नाकाम रहे। पहले मैच में यूएई से हारी पाकिस्तानी टीम अब ग्रुप सी में शीर्ष पर है जबकि भारत आखिरी स्थान पर खिसक गया है। अब भारत का सामना शनिवार को यूएई से होगा। हर ग्रुप की शीर्ष टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। फाइनल रविवार को होगा।

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ हांगकांग सिक्सेस में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। साल 1992 से 2026 तक दोनों के बीच 14 मैच खेले गए हैं इसमें से 11 बार जीत पाकिस्तान को मिली है। भारतीय टीम केवल तीन मैच जीत सकी है। साल 2025 में भारतीय टीम ने इस टू्र्नामेंट में पाकिस्तान को 2 रन(डकवर्थ लुईस पद्धति) से मात दी थी। इसके अलावा साल 1996 और 2005 में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article