शहर

मुजफ्फरपुर: AK-47 तस्करी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी संदीप सिन्हा गिरफ्तार

Muzaffarpur AK-47 Smuggling Case: मुजफ्फरपुर में AK-47 तस्करी से जुड़े चर्चित मामले में NIA ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक नेक्सॉन कार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं।

Image

एनआईए (फोटो साभार- PTI)

Muzaffarpur AK-47 Smuggling Case: बिहार के मुजफ्फरपुर में AK-47 राइफल तस्करी से जुड़े बड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी सफलता हासिल की है। NIA ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी संदीप कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 29 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वैशाली के टाउन थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक नेक्सॉन कार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं।

AK-47 की तस्करी की बड़ी साजिश

NIA के अनुसार, संदीप कुमार सिन्हा नागालैंड से बिहार तक AK-47 राइफलों की तस्करी की बड़ी साजिश में शामिल था। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित बोर के अत्याधुनिक हथियारों की तस्करी की योजना बनाई थी। एजेंसी का कहना है कि इस साजिश का मकसद सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को बाधित करना और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालना था।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मुजफ्फरपुर के फकुली थाना में 7 मई 2024 को दर्ज FIR नंबर 19/2024 से जुड़ा है। उस दिन पुलिस ने मुर्गटिया पुल के पास से एक AK-47 राइफल, टेलीस्कोपिक लेंस और जिंदा कारतूस बरामद किए थे। मौके से हथियार तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की गंभीरता और अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क के जुड़े होने के कारण NIA ने 5 अगस्त 2024 को RC-11/2024/NIA/DLI के तहत केस अपने हाथ में ले लिया था। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क नागालैंड से हथियार लाकर बिहार और अन्य राज्यों में सप्लाई करता था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- 13 साल की लड़की को अगवा कर धर्म परिवर्तन का आरोप

अब तक कई चार्जशीट दाखिल

NIA इस मामले में अब तक तीन सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पहली चार्जशीट विकास कुमार, सत्यम कुमार, देवमणि राय और अहमद अंसारी के खिलाफ दाखिल की गई थी। दूसरी चार्जशीट मंजूर खान और तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट कुंदन कुमार उर्फ कुंदन भगत के खिलाफ दाखिल की गई है। सभी आरोपियों पर IPC, आर्म्स एक्ट और UAPA की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। इससे पहले NIA 19 अगस्त 2026 को भैरव त्रिपाठी और 22 अगस्त 2026 को करमुल्लाह को भी गिरफ्तार कर चुकी है। संदीप सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क के और भी लिंक सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल NIA फरार अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एजेंसी को शक है कि इसके तार कई राज्यों तक फैले हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article