क्रिकेट

The Hundred: इंग्लिश खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी, जड़ दिया टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 23, 2023, 10:09 AM IST

The Hundred, Harry Brook Century: द हंड्रेड टूर्नामेंट के 30वें मैच में वेल्श फायर का सामना नॉर्दन सुपरचार्जर्स से हुआ। इस दौरान नॉर्दन सुपरचार्जर्स की ओर से खेलने वाले इंग्लिश खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ पारी खेली और टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक जमा दिया। लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी।

Image

शतक जड़ने के बाद हैरी ब्रूक। (फोटो- The Hundred Twitter)

Photo : Twitter

The Hundred, Harry Brook Century: द हंड्रेड के 30वें मुकाबले में नॉर्दन सुपरचार्जर्स और वेल्श फायर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को इंग्लिश खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने रोमांच भर दिया। हैरी ब्रूक ने तूफानी पारी खेलकर न केवल अपनी लड़खड़ाई टीम को संभाला, बल्कि टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक भी जड़ दिया। हैरी ब्रूक ने 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों पर 11 चौके और 7 छक्के की मदद से 105 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

हैरी ब्रूक की बदौलत टीम को स्कोर 150 के पार

नॉर्दन सुपरचार्जर्स ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं थी। 30 रन के अंदर 4 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। टीम ने 100 गेंदों पर 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। हैरी ब्रूक टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले 2022 में डब्ल्यू जैक्स ने 108 रन की नाबाद पारी खेली थी।

फायर ने 90 गेंदों पर दर्ज की जीत

जवाब में खेलने उतरी वेल्श फायर ने 90 गेंदों पर 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के स्टीफन एस्किनाजी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। वहीं, जॉनी बेयरस्टो ने 44 रन, जबकि जो क्लार्क ने 42 रन की नाबाद पारी खेली।

हैरी ब्रूक को नहीं मिली जगह हैरी ब्रूक को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को वनडे वर्ल्ड कप के लिए घोषित हुई इंग्लैंड टीम में जगह नहीं दी गई है। बता दें कि भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होना है। 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। ओपनिंग मैच में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article