क्रिकेट

GT vs RR Qualifier-2 Weather Report: कैसा है आज चंडीगढ़ के मौसम का हाल? मुल्लांपुर में ऑरेंज अलर्ट

आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों का मेन टारगेट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को रोकना होगा। साथ ही GT के टॉप ऑर्डर को भी आक्रामक खेल दिखाना जरूरी है। इस रोमांचक मुकाबले से पहले आइए जानतें है कि आज न्यू चंडीगढ़ के मौसम का हाल क्या रहेगा।

Image

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच वेदर रिपोर्ट

IPL 2026, GT vs RR Match Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज (29 मई 2026, शुक्रवार) सीजन का दूसरा क्वालीफायर गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों का मेन टारगेट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को रोकना होगा। साथ ही GT के टॉप ऑर्डर को भी आक्रामक खेल दिखाना जरूरी है।

पिछली भिड़ंत में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट बॉल पर सूर्यवंशी को आउट किया था, लेकिन उससे पहले सूर्यवंशी उनकी गेंद पर लंबा छक्का जड़ चुके थे। कगिसो रबाडा को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंद पर 97 रन ठोके थे। मुल्लांपुर की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर सूर्यवंशी फिर हर गेंद को बाउंड्री के पार भेजना चाहेंगे। वो किसी भी गेंदबाज की इज्जत नहीं करते- जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक, सबको छक्के मार चुके हैं। हालांकि, कुछ मैचों में वो शॉर्ट गेंद पर आउट हुए हैं। गुजरात के पेसर सिराज, रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा इसी कमजोरी को टारगेट करेंगे।

GT vs RR Qualifier-2 new chandigarh weather report: (गुजरात बनाम रास्थान क्वालीफायर-2, न्यू चंडीगढ़ वेदर रिपोर्ट)

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 29 मई 2026 को न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) में मौसम गर्म और आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। पूरे दिन धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम को 7 बजे के बाद हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की 45% संभावना है। प्री मानसून को देखते हुए जिले में ओले पड़ने की संभावना जताई गई है इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, फैंस उम्मीद करेंगे की उन्हें पूरा मैच देखने को मिले।

जीतने वाली खेलेगी फाइनल

आज का मुकाबला जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटन्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वह लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंची है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article