क्रिकेट

Pakistan, T20 World Cup: पाक टीम में बदलाव, उस्मान कादिर की जगह ये धुरंधर शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 01:30 AM IST

Pakistan T20 World Cup squad, Fakhar Zaman replaces Usman Qadir: टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में अंतिम समय पर एक बड़ा बदलाव किया गया है। पाकिस्तानी खिलाड़ी उस्मान कादिर की जगह फखर जमान को पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह दे दी गई है।

Image

फखर जमान (ICC)

Photo : Twitter

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीमों में अंतिम बदलावों का सिलसिला जारी है। पाकिस्तानी टीम मेंं भी शुकवार को एक बड़ा बदलाव हुआ जिसका ऐलान कर दिया गया है। टीम में अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान को शामिल कर लिया गया है। उनको पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान कादिर की जगह टीम में जगह मिली है जो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि रिजर्व खिलाड़ी में शामिल जमान टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल होंगे। कादिर अंगूठे की फ्रैक्चर से उबरने में विफल रहे है। वह अब टीम के रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में होंगे। पीसीबी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘यह बदलाव आवश्यक था क्योंकि उस्मान कादिर दाहिने अंगूठे की हेयरलाइन फ्रैक्चर से उबरना नहीं पाये है। उन्हें यह चोट कराची में इंग्लैंड के खिलाफ 25 सितंबर टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान लगी थी। यह लेग स्पिनर 22 अक्टूबर से पहले चयन के लिए उपलब्ध नहीं होगा।’’

पीसीबी ने बताया कि जमां शनिवार को शाहीन शाह अफरीदी के साथ लंदन से ब्रिस्बेन पहुंचेंगे और इंग्लैंड (17 अक्टूबर) और अफगानिस्तान (19 अक्टूबर) के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे। इस दौरान टीम प्रबंधन बायें हाथ के इस बल्लेबाज की फिटनेस का आकलन करेगी। दुबई में एशिया कप फाइनल में क्षेत्ररक्षण के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद जमां इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गयी घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए थे।

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्ताानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शान मसूद, फखर जमान, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी ।

Reserve Players: उस्मान कादिर , मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article