क्रिकेट

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, आईसीसी से करेगी बड़ी मांग

Team india will not Travel to Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुटे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम का इस मेगा आयोजन के लिए पाकिस्तान जाना मना हो गया है और अब हाईब्रिड मॉडल में इसका आयोजन किया जा सकता है।

Image

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो- AP)

Champions Trophy 2025: फरवरी 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। आईसीसी के इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में किया जाना संभावित है। टूर्नामेंट के लिए तैयारियों में जुटे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसी बीच एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं मिली है ऐसे में टूर्नामेंट हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा सकता है। ये पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है जो कि भारत-पाक का मैच लाहौर में कराने की फिराक में बैठा था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सभी मैचों के लिए लाहौर में भारत की मेजबानी करने पर जोर दे रहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि हाइब्रिड मॉडल ही इस टूर्नामेंट को कराने का आखिरी रास्ता है। बोर्ड के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि आईसीसी को हाइब्रिड मॉडल का सुझाव दिया जा रहा है, जिसमें भारत के मैचों के लिए दुबई या श्रीलंका को प्राथमिकता दी जाएगी। सूत्रों ने आगे कहा कि यह ऐसा निर्णय नहीं है जिसे क्रिकेट बोर्ड ले सकता है, उन्हें भारत-पाकिस्तान संबंधों को देखते हुए सरकार की अनुमति लेनी होगी।

पाकिस्तान में सुरक्षा की चिंता

इससे पहले, 2023 में एशिया कप भी इसी हाइब्रिड तरीके से आयोजित किया गया था, जिसमें भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे, जबकि अन्य देश पाकिस्तान गए थे। जहां तक भारत की पाकिस्तान यात्रा का सवाल है, सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय है। पीसीबी ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का वादा किया था और आईसीसी ने भी इसका आकलन किया है, लेकिन भारत अभी भी इससे सहमत नहीं है, क्योंकि प्राथमिकता पूरी टीम की सुरक्षा है। अगर पीसीबी हाईब्रिड मॉडल को नहीं मानता है तो फिर ये भारत सरकार का ही अंतिम फैसला होगा कि टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी कि नहीं।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article