क्रिकेट

ENG vs SL Dream11 Prediction: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

ENG vs SL Dream11 Prediction Todays Match in hindi, England vs Sri Lanka 3rd Test Match Playing: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबले की आज से शुरुआत होगी। इंग्लैंड ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Image

श्रीलंका टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Sri Lanka Cricket X)

Photo : Twitter

ENG vs SL Dream11 Prediction Todays Match in hindi, England vs Sri Lanka 3rd Test Match Playing X1: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज से फिर रोमांचक मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज से शुरू होगा। यह मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड से ज्यादा महत्वपूर्ण श्रीलंका के लिए है। श्रीलंका ने अभी तक अपना जीत का खाता नहीं खुला है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज पर कब्जा भी जमाया। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने शानदार पारी खेली। जो रूट ने दो पारियों में शतक जमाए।

इंग्लैंड और श्रीलंका हेड टू हेड (ENG vs SL Head To Head)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 1982 से अभी तक कुल 38 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम को 19 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका टीम को 8 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच कुल 11 मैचों का परिणाम ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मुकाबले में हाईएस्ट स्कोर 575 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 81 रन है।

कुल मैचइंग्लैंड की जीतश्रीलंका की जीतड्रॉ मैचहाईएस्ट स्कोरलोएस्ट स्कोर
3819811575 रन81 रन

इंग्लैंड का जीत प्रतिशत ज्यादा (ENG vs SL Win Prediction)

गुगल के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का जीत प्रतिशत ज्यादा है। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 75% है, जबकि श्रीलंका का जीत प्रतिशत सिर्फ12% है। वहीं, इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना 13% है।

ENG vs SL Match, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 06 सितंबर 2024

समय: 3: 30 AM

मैदान: केनिंग्टन ओवल, लंदन

इंग्लैंड और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: जेमी स्मिथ।

बल्लेबाज: हैरी ब्रूक।

ऑलराउंडर: क्रिस वोक्स, धनंजय डी सिल्वा, जो रूट, कामिंदु मेंडिस।

गेंदबाज: गस एटकिंसन, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, ऑली स्टोन, मिलन रत्नाया।

इंग्लैंड और श्रीलंका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: जो रूट।

उप-कप्तान: गस एटकिंसन।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

ओली पोप (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, पथुम निसान का, कुसल मेंडिस (उप कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, निसाला थरका, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, जेफरी वेंडरसे, मिलन रत्नाया।

(*Disclaimer: इंग्लैंड और श्रीलंका की यह टेस्ट प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article