England playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच का आयोजन विशाखापट्टनम में किया जाने वाला है। इस मैच के लिए एक तरफ जहां भारतीय टीम के कांबिनेशन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम में दो बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
इंग्लैंड ने अपनी टीम में धाकड़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल किया है। एंडरसन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और वे भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे सफल गेंदबाज भी हैं। एंडरसन ने मार्क वुड को रिप्लेस किया है जो कि पहले टेस्ट में कुछ कमाल नहीं कर पाए थे। पहले टेस्ट में रिवर्स स्विंग देखने को मिली थी और एंडरसन इस कला में महारथ हासिल कर चुके हैं ऐसे में टीम ने उन्हें मौका देने का फैसला किया है।
शोएब बशीर को मिला मौका
इंग्लैंड ने अपनी टीम में दूसरा बड़ा बदलाव जैक लीच की चोट के चलते किया है। जैक लीच पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे और इस मैच से बाहर हो गए। ऐसे में टीम ने युवा गेंदबाज शोएब बशीर को शामिल करने का फैसला किया है। बशीर टेस्ट में डेब्यू करने वाले हैं। बशीर सबसे देरी से भारत पहुंचे थे क्योंकि उनका वीजा क्लीयर होने में समय लग गया था। इसे लेकर कप्तान बेन स्टोक्स ने भी नाराजगी जताई थी। हालांकि अब वे विशाखापट्टनम में खेलने वाले हैं।
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
1. जैक क्रॉली
2. बेन डकेट
3. ओली पोप
4. जो रूट
5. जॉनी बेयरस्टो
6. बेन स्टोक्स (कप्तान)
7. बेन फॉक्स
8. रेहान अहमद
9. टॉम हार्टले
10.शोएब बशीर
11. जेम्स एंडरसन
