क्रिकेट

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध के चलते इंग्लैंड-पाकिस्तान वनडे सीरीज रद्द

Iran-Israel War टी20 और वनडे सीरीज के लिए यूएई गए इंग्लैंड लायंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित वापस ले स्वदेश लाया जा रहा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने की इसकी पुष्टि की है। इंग्लैंड-पाकिस्तान की ए टीमों के बीच यूएई में व्हाइट बॉल क्रिकेट सीरीज हो रही थी। टी20 सीरीज समाप्त हो गई थी, लेकिन वनडे सीरीज का एक ही मैच हो पाया था।

Image

इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन के बीच वनडे सीरीज रद्द। फोटो- ECB

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान (Iran-Israel War) के बीच चल रहे युद्ध का असर क्रिकेट पर भी पड़ रहा है। दुबई में हुए हमलों के चलते इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया। ECB ने इंग्लैंड लॉयंस और पाकिस्तान शाहीन के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को रद्द कर दिया है। वहीं, महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए महिला टीम के कैंप को भी फिलहाल के लिए स्थागित कर दिया है।

टी20 और वनडे सीरीज के लिए यूएई गए इंग्लैंड के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित वापस ले स्वदेश लाया जा रहा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने की इसकी पुष्टि की है। इंग्लैंड-पाकिस्तान की ए टीमों के बीच यूएई में व्हाइट बॉल क्रिकेट सीरीज हो रही थी। टी20 सीरीज समाप्त हो गई थी, लेकिन वनडे सीरीज का एक ही मैच हो पाया था।

पहले रद्द किया गया था दूसरा वनडे मैच

दूसरा मुकाबला ईरान युद्ध के चलते रद्द करना पड़ा था। अब पूरी सीरीज ही रद्द कर दी गई। साथ ही इंग्लिश बोर्ड ने महिला टीम को प्रैक्टिस के लिए यूएई भेजने से भी मना कर दिया है। ECB ने बयान जारी करते हुए कहा, इंग्लैंड मेंस लॉयंस का बाकी बचा दौरा कैंसिल कर दिया गया है और हम सभी को जितना जल्दी हो उतना जल्दी लाने पर काम कर रहे हैं।

ईसीबी ने आगे कहा, हमने इंग्लैंड महिला टी20 वर्ल्ड कप कैंप के अबू धाबी में कैंप करने की संभावना को भी खारिज कर दिया है। यह फैसला खाड़ी देशों में अस्थिरता के चलते हुआ है। सप्ताह के अंत तक हमने विकल्पों की तलाश शुरू कर दी, जिससे इंग्लैंड महिला टीम दूसरी जगह तैयारी कर पाएगी और जैसे ही नई योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा वैसे ही सबको सूचित किया जाएगा।

महिला टीम का कैंप स्थागित

दरअसल, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम 2025 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर है। उन्हें इस साल जून-जुलाई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अबू धाबी में कैंप करना था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। वहीं, इंग्लैंड लॉयंस की टीम ने 3-0 से टी20 सीरीज में जीत हासिल की थी, जबकि वनडे सीरीज अधूरी रह गई।

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम फंसी

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में अभी एयरस्पेस बंद हैं। हवाई हमलों के चलते उड़ानें बंद हैं। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए भारत और श्रीलंका आई जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें खबर लिखे जाने तक घर नहीं जा पाई हैं। इन्हें दुबई के रास्ते वापस घर जाना था, लेकिन वहां से उड़ानें बंद होने के चलते इन टीमों के खिलाड़ी अभी भारत में रुके हुए हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article