क्रिकेट

ENG vs SL 1st ODI Highlights: विल जैक्स के बल्ले और गेंद से धमाल ने श्रीलंका को पस्त किया, इंग्लैंड ने 89 रन से जीता पहला वनडे

England vs Sri Lanka 1st ODI Highlights: कप्तान हैरी ब्रूक की अर्धशतकीय पारी और कुछ अन्य बल्लेबाजों की अहम पारियों के दम पर वनडे सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 266 रनों का टारगेट दिया। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से पस्त नजर आई और मेजबान टीम ने 89 रनों से ये मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड के विल जैक्स ने बल्ले और गेंद से जबरदस्त ऑल-राउंड प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

Image

इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले वनडे में 89 रन से हराया

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज 2026
  • पहले वनडे में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराया
  • विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

ENG vs SL 1st ODI Highlights: मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 67 रनों की शानदार पारी खेली। इस वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम 265 रन पर ऑल-आउट हो गई। श्रीलंका के डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर सचिंदु कोलंबगे ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टार बल्लेबाज़ों जो रूट और जोस बटलर के विकेट लिए। अंत में मेजबान इंग्लैंड ने ये मुकाबला आसानी से 89 रनों से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

चेस्टर-ले-स्ट्रीट में वनडे सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड जिसने पिछले सप्तान श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज 3-0 से जीती थी, ने अपनी पारी के पहले हाफ में लगभग छह रन प्रति ओवर की रफ़्तार से रन बनाए। इसमें ओपनर बेन डकेट (32), रूट (44) और बटलर (31) ने ब्रूक का साथ दिया।

कोलंबगे को मिला बड़ा विकेट, रूट के 23,000 रन पूरे

श्रीलंका ने मुख्य रूप से कोलंबगे की बदौलत इंग्लैंड की पारी की रफ्तार धीमी कर दी। 28 साल के इस स्पिनर का बॉलिंग एक्शन अनोखा था और उनकी गेंदों में काफ़ी ड्रिफ्ट था। कोलंबगे (3-44) ने रूट को बोल्ड करके अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लिया। रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 23,000 रन पूरे करने वाले आठवें बल्लेबाज बने और बाद में बटलर को LBW आउट करके एक और खतरनाक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

विल जैक्स बने ऑलराउंड स्टार, रन भी और 5 विकेट भी चटकाए

विल जैक्स ने पहले बल्लेबाजी के दौरान नॉट आउट 46 रन बनाकर इंग्लैंड को पारी के आखिर में ज़रूरी रन दिलाए, जिसमें आखिरी से तीसरे ओवर में लगातार चार बाउंड्री शामिल थीं लेकिन मेज़बान टीम अपने पूरे ओवर नहीं खेल पाई और 11 गेंदें बाकी रहते ही ऑल आउट हो गई।

इंग्लैंड की टीम में स्पिनर आदिल राशिद नहीं थे क्योंकि उनके बॉलिंग वाले हाथ में चोट लगी थी, जिसके कारण वे पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जैकब बेथेल की गैर-मौजूदगी में टॉम बैंटन ने ओपनिंग की; यह छह साल में उनका सिर्फ़ दूसरा वनडे था और उन्होंने 10 रन बनाए।

जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम के सामने 266 रनों का लक्ष्य था लेकिन शुरुआत से ही कुसल मेंडिस (43 रन) के अलावा उनकी पारी लड़खड़ाती रही। मिडिल ऑर्डर में दुनिथ वेलालगे ने अपने बल्ले से संघर्ष किया और 46 रन बनाकर टीम को आगे ले जाने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने बल्ले से दम दिखाने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल किया और 7 ओवर में 22 रन देते हुए 5 विकेट झटक लिए। वहीं, 2 विकेट जेमी ओवर्टन, जबकि रेहान अहम, जोश टंग और गस एटकिंसन ने 1-1 विकेट लिए, जिससे श्रीलंकाई पारी 37 ओवर में ही 176 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड ने 89 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article