क्रिकेट

यशस्वी जायसवाल ने बताया,बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले किस पहलू पर है उनकी नज़र

दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए खेल रहे टीम इंडिया के धाकड़ युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बताया है कि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले किस बात पर उनकी नजर है।

Image

यशस्वी जायसवाल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • दलीप ट्रॉफी में अच्छी नहीं रही जायसवाल की शुरुआत
  • इंडिया ए के खिलाफ बनाए 50 गेंद में 30 रन
  • बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बनाए रखना चाहते हैं फॉर्म

मुंबई: भारत के यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला से पहले दलीप ट्रॉफी के दौरान लाल गेंद से क्रिकेट में प्रदर्शन में निरंतरता पर जोर दिया है। बाईस वर्ष के पंत भारत की लाल गेंद की टीम के अहम सदस्य हैं। उन्होंने इंडिया-ए के खिलाफ इंडिया-बी के लिये दलीप ट्रॉफी मैच में 50 गेंद में 30 रन बनाये।

हर मैच में करना होता है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

उन्होंने जियो सिनेमा से कहा,'दलीप ट्रॉफी या रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिलना बड़ी बात है। मुझे इसका इंतजार है। मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करूंगा।'अब तक नौ टेस्ट खेल चुके जायसवाल ने कहा,'विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के कारण हर मैच महत्वपूर्ण है। आपको हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।'

बांग्लादेश के खिलाफ बरकरार रखना चाहूंगा अपना फॉर्म

उन्होंने कहा,'मैंने अपने फॉर्म पर काफी मेहनत की है और इसे बरकरार रखने की कोशिश करूंगा। जितना अधिक अभ्यास करूंगा, नतीजे उतने ही बेहतर होंगे। मुझे एक खिलाड़ी के तौर पर अपने प्रदर्शन को लगातार सुधार करना है।' भारत और बांग्लादेश के बीच श्रृंखला 19 सितंबर से शुरू होगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article