क्रिकेट

दलीप ट्रॉफी: इंग्लैंड में फ्लॉप रहे शार्दुल ठाकुर को मिली सितारों से सजी वेस्ट जोन की टीम की कमान

दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिमी क्षेत्र की टीम का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया। टीम इंडिया के सितारों से सजी इस टीम की कमान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है।

Image

शार्दुल ठाकुर (फोटो क्रेडिट AP)

मुंबई: भारत और मुंबई के हरफनमौला शार्दुल ठाकुर दलीप ट्रॉफी में सितारों से सजी पश्चिम क्षेत्र की टीम अगुवाई करेंगे। पश्चिम क्षेत्र की टीम दलीप ट्रॉफी में अपने मैच सितंबर में खेलेगी। पश्चिम क्षेत्र की 15 सदस्यीय टीम में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान और श्रेयस अय्यर समेत मुंबई के कुल सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। रुतुराज गायकवाड़ मध्यक्रम को मजबूत करेंगे जबकि सौराष्ट्र के हार्विक देसाई और महाराष्ट्र के सौरभ नवले विकेटकीपर होंगे।

इस साल दिलीप ट्रॉफी की छह टीमों के बीच क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी हो रही है। पिछले कुछ साल से इसका आयोजन भारत ए,बी,सी और डी टीमों के साथ होता था। जब यह टूर्नामेंट ए,बी,सी और डी प्रारूप में खेला जाता था,तो सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता टीमों का चयन करते थे, लेकिन अब टीमों का चयन संबंधित क्षेत्रीय चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

दलीप ट्रॉफी का पिछली बार 2023-24 जब क्षेत्रीय प्रारूप में आयोजन हुआ था तब दक्षिण क्षेत्र इसका विजेता बना था। टूर्नामेंट का आगाज 28 सितंबर से होगा। इसके क्वार्टर फाइनल मैचों में उत्तर क्षेत्र का सामना पूर्व क्षेत्र, जबकि मध्य क्षेत्र का सामना पूर्वोत्तर क्षेत्र से होगा। दक्षिण क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला है। पश्चिम क्षेत्र की टीम का चयन मुंबई के संजय पाटिल की अध्यक्षता वाली समिति ने किया। इस समिति में बड़ौदा के प्रयाण दवे, महाराष्ट्र के अक्षय दारेकर, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के संदीप मनियार और गुजरात क्रिकेट संघ के कीरत दमानी भी शामिल है। मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव अभय हडप बैठक के संयोजक थे।

पश्चिम क्षेत्र की टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान, मुंबई), यशस्वी जायसवाल (मुंबई), आर्य देसाई (गुजरात), हार्विक देसाई (विकेटकीपर, सौराष्ट्र), श्रेयस अय्यर (मुंबई), सरफराज खान (मुंबई), रुतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र), जयमीत पटेल (गुजरात), मनन हिंगराजिया (गुजरात), सौरभ नवाले (विकेटकीपर, गुजरात), शम्स मुलानी (मुंबई), तनुश कोटियान (मुंबई), धर्मेंद्रसिंह जडेजा (सौराष्ट्र), तुषार देशपांडे (मुंबई), अर्जन नगवासवाला (गुजरात)।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article