क्रिकेट

Deodhar Trophy 2023: शतक से महज एक रन दूर रह गया यह खिलाड़ी, लेकिन टीम को दिलाई बड़ी जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 24, 2023, 11:57 PM IST

Deodhar Trophy 2023, West Zone vs North East Zone: दलीप ट्रॉफी के बाद सोमवार से देवधर ट्रॉफी का आगाज हुआ। इस दौरान वेस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से हुआ। इस दौरान वेस्ट जोन के कप्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई, लेकिन वे अपने शतक से चूक गए।

Image

प्रियांक पांचाल। (फोटो- प्रियांक पांचाल के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Deodhar Trophy 2023, West Zone vs North East Zone: चार साल के बाद देवधर ट्रॉफी की वापसी हुई है। टूर्नामेंट में वेस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन का मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा। इस दौरान वेस्ट जोन के कप्तान प्रियांक पांचाल ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई, लेकिन वे अपने शतक से महज एक रन दूर रह गए। प्रियांक ने 143.47 की स्ट्राइक रेट से 69 गेंदों पर 7 चौके और इतने की छक्के की मदद से 99 रन की नाबाद पारी खेली।

नॉर्थ ईस्ट जोन ने खड़ा किया विशाल स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन ने विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम ने 47 ओवर में 4.40 के रनरेट से 207 रन बनाए। 50 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन इसके बाद भी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के सिर्फ दो खिलाड़ी ही 30 का स्कोर छू पाए। टीम के कप्तान लंग्लोन्याम्बा मीतान कीशांगबाम ने 30 रन बनाए, जबकि नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इमलिवाटी लेम्तुर ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वेस्ट जोन के अरजान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

वेस्ट जोन को ओपनर्स ने दिलाई जीत

जवाब में खेलने उतरी वेस्ट जोन टीम को दोनों ओपनर्स ने जीत दिलाई। टीम ने 25 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार्विक देसाई और कप्तान प्रियांक पांचाल ने 167 रन की साझेदारी कर जीत के करीब ले गए। इसके बाद प्रियांक और राहुल त्रिपाठी ने टीम को जीत दिलाई। प्रियांक पंचाल महज एक रन से शतक से चूक गए। उन्होंने 99 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि हार्विक देसाई ने 85 रन की शानदार पारी खेली। नॉर्थ ईस्ट जोन के ली योंग लेप्चा को सिर्फ एक सफलता मिली।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article