इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित इस मैच में दोनों ही टीमों के लिए जीत जरूरी है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास है। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मैच में टॉस किस कप्तान ने जीता है।
टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं और इसमें से 4 में जीत दर्ज की है। खराब शुरुआत के बाद टीम वापसी की राह पर है। वे पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 में से 3 मैच जीते हैं। उन्हें पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के मात मिली थी।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर),सूर्यकुमार यादव,तिलक वर्मा,हार्दिक पंड्या (कप्तान),टिम डेविड,नेहल वढेरा,मोहम्मद नबी,ल्यूक वूड,पीयूष चावला,जसप्रीत बुमराह
