क्रिकेट

DC IPL Team 2024 Players List: आईपीएल ऑक्शन से पहले ये है दिल्ली कैपिटल्स की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 21, 2023, 01:55 PM IST

DC IPL Team 2024 Players List, Delhi Capitals Team Players List, Squad 2024: आईपीएल 2024 के लिए नीलामी (डीसी नीलामी 2024 लाइव) का मंच खिलाड़ियों की बिक्री के लिए तैयार है। तकरीबन 333 खिलाड़ियों में 77 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। हम यहां बात करेंगे दिल्ली कैपिटल्स टीम की, उनके कौन-कौन से खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिटेन (बरकरार रखा गया) किया गया और किनको रिलीज किया गया है।

Image

दिल्ली कैपिटल्स रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 नीलामी
  • दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी
  • दिल्ली को नीलामी में खरीदने हैं 9 खिलाड़ी

DC IPL Team 2024 Players List, Delhi Capitals Team Players List, Squad 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए खिलाड़ियों की बोली मंगलवार (19 दिसंबर) को मिनी ऑक्शन में लगाई जाएगी। आईपीएल नीलामी में तकरीबन 333 खिलाड़ियों में से 77 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है, ऐसे में ये नीलामी बहुत पेचीदा होने वाली है क्योंकि टीमों को उन जगहों को भरना है जो कि काफी अहम रहने वाली हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम की बात करें तो इस टीम ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है और लगातार बदलते कप्तानों से भी उनकी टीम पर असर पड़ा है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स खिताब जीत पाएगी या नहीं, ये तो अभी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन फिलहाल दिलचस्प होगा आईपीएल नीलामी में देखना कि दिल्ली फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को खरीदती है।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, यानी अब उनके पास 9 जगह खाली हैं जिनके लिए उनको खरीदारी करनी है, इसमें 4 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के खाते (पर्स) में इस समय 28.95 करोड़ रुपये बाकी हैं जिसमें उसको 9 खिलाड़ियों को खरीदना है। आइए जानते हैं कि नीलामी से पहले उन्होंने किन खिलाड़ियों की रिटेन (बरकरार रखा) किया है और किनको रिलीज (टीम से मुक्त) किया है।

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट (Delhi Capitals Retained Players List 2024)

खिलाड़ी का नाम रोल मूल्य (भारतीय रुपये में)
ऋषभ पंतबल्लेबाज16 करोड़
प्रवीण दुबेबल्लेबाज65 लाख
डेविड वार्नरबल्लेबाज6.25 करोड़
विक्की ओस्टवालगेंदबाज20 लाख
पृथ्वी शॉबल्लेबाज7.5 करोड़
एनरिच नॉर्कियागेंदबाज6.5 करोड़
अभिषेक पोरेलगेंदबाज20 लाख
कुलदीप यादवगेंदबाज2 करोड़
अक्षर पटेलगेंदबाज9 करोड़
लुंगी एनगिडीगेंदबाज50 लाख
ललित यादवऑलराउंडर65 लाख
खलील अहमदगेंदबाज5.25 करोड़
मिचेल मार्शऑलराउंडर6.5 करोड़
ईशांत शर्मागेंदबाज50 लाख
यश ढुलबल्लेबाज20 लाख
मुकेश कुमारगेंदबाज5.5 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट (Delhi Capitals Released Players List 2024)

रिले रूसो

चेतन सकारिया

मनीष पांडे

फिल साल्ट

मुस्तफिजुर रहमान

रिपल पटेल

सरफराज खान

अमन खा

रोवमैन पॉवेल

प्रियम गर्ग

कमलेश नगरकोटी

दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है और उसने अपना एकमात्र आईपीएल फाइनल 2020 में खेला था, जहां उनको मुंबई इंडियंस के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस बार उनके नियमित कप्तान ऋषभ पंत की वापसी मैदान पर होती है या नहीं, ये अब भी बड़ा सवाल है। अगर वो नहीं खेलते हैं तो एक बार फिर टीम डेविड वॉर्नर की अगुवाई में मैदान पर नजर आएगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article