क्रिकेट

IND vs PAK: विराट के जूते के बराबर नहीं हैं बाबर, मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित बयान हुआ वायरल

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज ने बाबर आजम को लेकर विवादास्पद बयान दिया। कनेरिया ने पाकिस्तान टीम की आलोचना की है और बाबर और विराट की तुलना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Image

विराट कोहली और बाबर आजम (साभार-ICC)

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पिछला मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है जबकि पाकिस्तान की टीम को अपने पिछले मुकाबले में उलटफेर का सामना करना पड़ा था। यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर मैच में हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन एकदम औसत रहा था और उसे बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों क्षेत्र में आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब जब सुपर-8 में बने रहने के लिए उसे भारत के खिलाफ मुकाबला जीतना है, लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने बाबर आजम को लेकर विवादित बयान दिया है।

विराट के जूते के बराबर नहीं बाबर

अक्सर विराट कोहली और बाबर आजम की बैटिंग की तुलना की जाती है, लेकिन दानिस कनेरिया ने आईएनएस को दिए गए इंटव्यू में बाबर और पाकिस्तान टीम की खूब आलोचना की। उन्होंने कहा 'लोग बाबर आजम-बाबर आजम कहते हैं। जब भी वह अच्छी बैटिंग करते हैं तो अगले दिन लोग विराट से उनकी तुलना करने लगते हैं। बाबर, विराट के जूते के बराबर भी नहीं हैं। यूएसए के बॉलर ने उसे फंसाकर रखा तो उससे रन नहीं बन रहे थे। पाकिस्तान को तो वन साइडेड मैच जीतना चाहिए था। आपको शर्म आनी चाहिए। ये क्रिकेट खेलते हैं।

T20I में रन बनाने में बाबर टॉप पर

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन की बात करें तो बाबर आजम टॉप पर हैं। यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में बाबर ने 43 गेंद में 44 रन की पारी खेली। इसी मैच में बाबर ने विराट के सर्वाधिक टी20 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था। वर्तमान में बाबर 4,067 रन के साथ, दूसरे नंबर पर विराट 4,038 रन और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा 4,026 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article