क्रिकेट

EXPLAINED: हैदराबाद से मिली हार के बाद कैसे प्लऑफ में पहुंचेगी चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए पूरा गणित

CSK Playoff Qualification Scenario 2026: किशन और क्लासेन के क्लास ने एक धीमी पिच पर अपनी टीम किए मैच जिताऊ पारी खेली। आईपीएल 2026 के 63वें मैच का परिणाम यह है कि हैदराबाद की टीम को जीत के साथ-साथ प्लेऑफ में भी जगह मिली। साथ ही GT की टीम भी अब प्लेऑफ में हैं। CSK अब सिर्फ 14 अंकों तक पहुंच पाएगी? यह एक बड़ा सवाल है।

Image

सीएसके कैसे खेले सकती है प्लेऑफ 2026

आईपीएल 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने 5 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। साथ ही गुजरात टाइटन्स ने भी क्वालीफाई कर लिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बहुत ही सधी हुई गति से लक्ष्य का पीछा किया। यह वैसी सपाट पिच नहीं थी जिस पर उनके बल्लेबाज आमतौर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। पिच दोहरी गति वाली, थोड़ी धीमी थी और इस पर अधिक धैर्य और नियंत्रण की आवश्यकता थी। हेड जल्दी आउट हो गए, लेकिन अभिषेक और ईशान किशन ने पारी को बखूबी संभाला और टीम को एक स्थिर शुरुआत दिलाई।

क्लासेन और ईशान की उम्दा पारी

अभिषेक के आउट होते ही क्लासेन क्रीज पर आए और उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज अकील और नूर मध्य ओवरों में दबाव बनाने लगे थे। लेकिन क्लासेन के जवाबी हमले ने सीएसके को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने पर मजबूर कर दिया। उनके आक्रामक रवैये ने दबाव को तोड़ा और तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी ने एसआरएच को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

प्लेऑफ की रेस से बाहर?

सीएसके के लिए घरेलू मैदान पर मिली एक और हार उनके अभियान का अंत है। वे अभी प्लेऑफ की दौड़ से गणितीय रूप से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी संभावनाएं अब अधर में लटकी हुई हैं। क्योंकि प्लेऑफ के लिए अब केवल सीट खाली है और पांच टीमों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोकी है। हालांकि, राजस्थान और पंजाब के पास 30 प्रतिशत से ज्यादा चांस है कि वह प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं।

चमत्कार से हो सकता है संभव

सीएसके का आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटन्स से है, जो अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के बाद भी सीएसके मात्र 14 अंक तक पहुंच पाएंगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के पास अभी दो मुकाबले बचे हुए हैं, जबकि 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज पंजाब के पास भी एक मैच बचा हुआ है। केकेआर के पास दो मैच बचे हैं और दोनों में जीत दर्ज कर वह 15 अंकों तक पहुंच पाएगी। दिल्ली का भी एक मैच बचा हुआ है। अगर सीएसके को छोड़ बाकी सभी टीमें अपने-अपने मुकाबले हार जाएं तो ही चेन्नई 14 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी, जो अब असंभव सा है। केवल चमत्कार ही सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचा सकता है।

धोनी ने चेन्नई को कहा अलविदा !

CSK की हार के बाद मेजबान टीम हर साल की परंपरा को निभाते हुए नजर आई और स्थानीय दर्शकों को पूरे सीजन में समर्थन के लिए मैदान का राउंड लगाकर शुक्रिया कहा। इस दौरान तब मैदान गूंज उठा जब धोनी सीजन में पहली बार किसी मुकाबले के बाद ग्राउंड पर नजर आए। उनकी एक झलक के लिए फैंस के बीच होड़ मची रही। इस दौरान धोनी ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और प्रेस फोटोग्राफर्स के साथ-साथ ग्राउंड स्टाफ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। धोनी के लिए आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है या नहीं, इसका पता तो अहमदाबाद में गुरूवार को होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के अंतिम मैच में पता चलेगा। हालांकि अब तक धोनी के संन्यास को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article