क्रिकेट

CSK vs RCB Highlights: जीत के साथ हुई रुतुराज की कप्तानी का डेब्यू, आरसीबी को 6 विकेट से दी पटखनी

CSK vs RCB Highlights: चेन्नई ने लगातार 8वीं जीत दर्ज कर ली। चेपॉक में हुए पहले मुकाबले में चेन्नई ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। रचिन रवींद्र ने सर्वाधिक 37 जबकि इंपैक्ट प्लेयर शिवम दुबे ने नाबाद 34 रन की पारी खेली।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-CSK)

KEY HIGHLIGHTS
  • जीत के साथ चेन्नई का आगाज
  • जडेजा और दुबे ने की अर्धशतकीय साझेदारी
  • चेपॉक में सीएसके की लगातार 8वीं जीत

CSK vs RCB Highlights: रवींद्र जडेजा और इंपैक्ट प्लेयर शिवम दुबे के बीच नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर सीएसके ने जीत के साथ आईपीएल 2024 का आगाज किया। सीएसके के सामने जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 4 विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जडेजा 17 गेंद में 25 और शिवम दुबे 28 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसकी की शुरुआत अच्छी रही और डेब्यूटांट रचिन और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। गाकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हुए।

चेन्नई को दूसरा झटका रचिन रवींद्र के रुप में लगा। डेब्यू कर रहे रचिन ने 15 गेंद में विस्फोटक 37 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद में 27 जबकि सीएसके के लिए डेब्यू कर रहे डेरेल मिचेल ने 18 गेंद में 22 रन की पारी खेली। आरसीबी की ओर से कर्ण शर्मा ने 2 और यश दयाल ने 1 विकेट चटकाए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। आरसीबी की ओर से सर्वाधिक 25 गेंद में 48 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने खेली। रावत का साथ दिया अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे दिनेश कार्तिक ने जिन्होंने नाबाद 38 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की।

एक वक्त टीम 11.4 ओवर में 5 विकेट खोकर मुश्किल में थी। हालांकि, आरसीबी की ओर से विराट और फाफ ने पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की और टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन 5वें ओवर में मुस्तफिजुर ने पहले डुप्लेसी को और फिर रजत पाटीदार को पवेलियन भेज कर सीएसके की वापसी करा दी।

डुप्लेसी ने 23 गेंद में 35 रन की पारी खेली जबकि पाटीदार खाता भी नहीं खोल पाए। अगले ही ओवर में मैक्सवेल भी बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए कोहली और रावत ने 35 रन जोड़े लेकिन 20 गेंद में 21 रन बनाकर कोहली भी चलते बने। इसी ओवर में कैमरन ग्रीन भी 22 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके की ओर से डेब्यू कर रहे मुस्तफिजुर रहमान ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। दीपक चाहर ने 1 विकेट झटका।

End of Article