क्रिकेट

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कब होगा नए चीफ सेलेक्टर के बारे में फैसला

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि सीनियर सेलेक्शन कमिटी के नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर निर्णय 4 अक्टूबर के बाद होगा।

Image

देवजीत सैकिया (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

गुवाहाटी: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को कहा कि बोर्ड के पास मौजूदा चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त होने तक पर्याप्त समय है और इस पद को लेकर कोई भी फैसला इसके बाद ही लिया जाएगा। अगरकर ने 18 सितंबर को बीसीसीआई को सूचित किया था कि वह भारतीय पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपने तीन साल के कार्यकाल का विस्तार नहीं चाहते हैं।

4 अक्टूबर के बाद करेंगे नए चीफ सेलेक्टर को लेकर फैसला

सैकिया ने पीटीआई वीडियो से कहा,'जहां तक अजीत अगरकर का सवाल है, उनका कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त होने जा रहा है और हमारे पास चार अक्टूबर तक पर्याप्त समय है। चार अक्टूबर के बाद जो पद रिक्त होगा, उसके संबंध में हम फैसला करेंगे। बीसीसीआई द्वारा कोई भी फैसला किए जाने के बाद हम निश्चित रूप से इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा करेंगे।'

पुरुष टीम भी दोहराएगी एशियाई खेलों में स्वर्णिम सफलता

बीसीसीआई सचिव ने उम्मीद जताई कि भारतीय पुरुष टीम भी महिला टीम की उपलब्धि दोहराएगी जिसने जापान में एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। सैकिया ने कहा,'हमें बहुत गर्व है और देश उनकी शानदार जीत का जश्न मना रहा है। महिला टीम ने वास्तव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और वह एक साल से अधिक समय से अपनी जीत की लय बरकरार रखे हुए है।'

28 सितंबर को शुरू होगा पुरुष क्रिकेट टीम का अभियान

उन्होंने कहा,'जहां तक पुरुष टीम का सवाल है, हमारा अभियान 28 तारीख से शुरू हो रहा है और फाइनल तीन अक्टूबर को है। हमें उम्मीद है कि पुरुष टीम भी उसी राह पर चलेगी, जो महिला टीम ने जापान में दिखाई है। मुझे उम्मीद है कि तीन अक्टूबर को देश के पास जश्न मनाने का एक और स्वर्णिम अवसर होगा।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article