क्रिकेट

भारतीय टीम पर आईसीसी का एहसान नहींः शाहिद अफरीदी के विवादित बयान पर BCCI अध्यक्ष का मुंहतोड़ जवाब

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 4, 2022, 10:49 PM IST

BCCI President Roger Binny respond to Shahid Afridi's statement: पााकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने पलटवार करते हुए बयान दिया है कि उन्हें नहीं लगता कि आईसीसी भारतीय क्रिकेट टीम पर कोई एहसान करता है। बोर्ड अध्यक्ष का पूरा बयान पढ़ें।

Image

रोजर बिन्नी

Photo : ANI

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। टी20 विश्व कप 2022 को लेकर शाहिद अफरीदी का कहना है कि आईसीसी भारतीय क्रिकेट टीम पर एहसान करता है और उसे फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। उनके ऐसे बयान पर बीसीसीआई ने भी सख्त तेवर दिखाते हुए पलटवार किया है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अफरीदी के बयान के जवाब में क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

गौरतलब है कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत-बांग्लादेश मैच का जिक्र करते हुए 'समा टीवी' से बातचीत के दौरान कहा, "आपने देखा कि मैदान कितना गीला था। लेकिन आईसीसी भारत की तरफ झुका रहता है। वो सुनिश्चित करना चाहता है कि भारत किसी भी हाल में सेमीफाइनल में पहुंचे। अंपायर भी वही थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में अंपायरिंग की थी। और इन अंपायरों को सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार मिलेगा।"

ऐसे आरोपों पर भला बीसीसीआई कैसे शांत रहता। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि, "ये सही नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी हम पर कोई एहसान करता है। सबके साथ एक ही जैसा व्यवहार होता है। आप ऐसा कह ही नहीं सकते। हमको बाकी टीमों नेे क्या अलग मिलता है? भारत क्रिकेट जगत का बड़ा पावरहाउस है लेकिन हम सबके साथ एक जैसा व्यवहार होता है।"

उधर पूर्व इंग्लिश कप्तान डेविड लॉयड ने भी अफरीदी के बयान का समर्थन किया और उनके समर्थन में ट्वीट किया। वहीं जहां इन दोनों ने भारतीय क्रिकेट टीम पर सवाल उठाए और आईसीसी पर आरोप लगाया। जबकि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनिस ने बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली के एक्शन पर सवाल उठाए।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article