क्रिकेट

BAN vs SL 1st Test Dream11 Prediction: बांग्लादेश और श्रीलंका के पहले टेस्ट मुकाबले से पहले देखें परफेक्ट प्लेइंग-11

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2024, 09:53 AM IST

BAN vs SL 1st Test, Bangladesh vs Sri lanka 1st Test Dream11 Prediction: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 22 मार्च यानी आईपीएल के ओपनिंग डे के दिन खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले से पहले देखें परफेक्ट प्लेइंग-11।

Image

बांग्लादेश और श्रीलंका के पहले टेस्ट मुकाबले से पहले देखें परफेक्ट प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

BAN vs SL 1st Test, Bangladesh vs Sri lanka 1st Test Dream11 Prediction: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और इतने ही वनडे मुकाबले के बाद अब दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 22 मार्च को सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। इसके अलावा अगर दोनों टीमों के पीछे पांच मैचों पर नजर डालें तो इसमें श्रीलंका का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। श्रीलंका को 3 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश को एक भी जीत नहीं मिली है। इसलिए बांग्लादेश के खिलाड़ी नई प्लानिंग के साथ मैदान पर उतरेंगे और हार पर ब्रेक लगाने के साथ जीत का खाता खोलने की कोशिश करेंगे। आइए मैच से पहले परफेक्ट ड्रीम प्लेइंग-11 पर नजर डालते हैं।

1st Test Match, बांग्लादेश और श्रीलंका

दिनांक: 22 मार्च 2024

समय: 9.30 AM (भारतीय समयानुसार)

मैदान: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट

बांग्लादेश और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा।

बल्लेबाज: दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, मोमिनुल हक।

ऑलराउंडर: मेहदी हसन मिराज, धनंजय डी सिल्वा।

गेंदबाज: तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा।

बांग्लादेश और श्रीलंका कप्तान-उप कप्तान

कप्तान: मेहदी हसन मिराज।

उप-कप्तान: धनंजय डी सिल्वा।

बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Team Squads)

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), जाकिर हसन, महमुदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, लिटन कुमेर दास, मोमिनुल हक शोराब, मुश्फिकुर रहीम, शहादत हुसैन दीपू, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, मुश्फिक हसन, नाहिद राणा।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri lanka Team Squads)

धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस, दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुश्का, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, लाहिरू उदारा, वानिंदु हसरंगा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, निशान पेइरिस, कासुन राजिथा, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, चमिका गुणसेकरा।

(*Disclaimer: बांग्लादेश और श्रीलंका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

End of Article