क्रिकेट

वो ना हुआ होता तो..: बाबर आजम ने हार को लेकर अपना सबसे बड़ा दर्द बयां किया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 14, 2022, 11:01 AM IST

T20 World Cup 2022 Final Turning Point, Babar Azam press conference: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उस दर्द का जिक्र किया जिसकी वजह से पाकिस्तान नियंत्रण में होने के बावजूद मैच में हार गई और उनका खिताब जीतने का सपना टूट गया।

Image

बाबर आजम (AP)

T20 World Cup 2022 Final, Babar Azam press conference: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, नतीजतन उनकी टीम दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई। मैच में एक पल ऐसा आया था जब पाकिस्तान की टीम के हाथों में नियंत्रण था और इंग्लैंड दबाव में था, लेकिन शाहीन अफरीदी के चोटिल होते ही सब कुछ बदल गया। जब कप्तान बाबर आजम से इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी इस बात को स्वीकार किया कि अगर इस मैच के दौरान तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल नहीं होते तो परिणाम कुछ अलग भी हो सकता था। हैरी ब्रुक्स का कैच लेते समय अफरीदी चोटिल हो गए थे। उन्हें 16वें ओवर में आक्रमण पर लगाया गया लेकिन वह केवल एक गेंद कर पाए और फिर ऑफ स्पिनर इफ्तिखार अहमद ने यह ओवर पूरा किया। इससे पाकिस्तान का गेंदबाजी संतुलन बुरी तरह गड़बड़ा गया।

अहमद ने उस ओवर में 13 रन दिए जिसने बेन स्टोक्स का छक्का और चौका शामिल है। इससे इंग्लैंड पर से दबाव हट गया। बाबर ने मैच के बाद कहा, ‘‘अगर शाहीन ने वो ओवर किया होता तो चीजें कुछ अलग हो सकती थीं। तब बाएं हाथ के दो बल्लेबाज (स्टोक्स और मोईन अली) क्रीज पर थे और इसलिए मैंने ऑफ स्पिनर को गेंद सौंपी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम साझेदारी नहीं निभा पाए जिससे हम बैकफुट पर चले गए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन यहां कोई बहाना नहीं है। हमने परिस्थितियों के अनुकूल खेल दिखाया लेकिन 20वें ओवर तक हम पर दबाव था। यदि शाहीन वहां होता तो कहानी अलग हो सकती थी।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article