क्रिकेट

AUSW vs PAKW LIVE Streaming: जानिए महिला टी20 वर्ल्ड कप में कब और कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

Australia vs Pakistan Womens T20 World Cup Match Live telecast Online: महिला टी20 वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- Cricket Australia Twitter)

Photo : Twitter

AUS-W vs PAK-W, Australia vs Pakistan Womens T20 World Cup Match Live telecast Online: महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से आज मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत हासिल करने उतरेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम फिर से जीत की ट्रैक पर वापस आने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया टीम 2 मैचों में कुल 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है , जबकि पाकिस्तान की टीम 2 मैचों में 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करती है तो टेबल में टीम इंडिया से आगे पहुंच जाएगी। टीम इंडिया 4 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला कब से खेला जाएगा (Australia vs Pakistan Womens T20 World Cup Match Date)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला शुक्रवार (11 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Australia vs Pakistan Womens T20 World Cup Match Venue)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Australia vs Pakistan Womens T20 World Cup Match Time)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला भारतीय समयानुसार 7.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 PM बजे होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Australia vs Pakistan Womens T20 World Cup Match On Tv)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबले का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Australia vs Pakistan Womens T20 World Cup Match Live Streaming)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article