क्रिकेट

IND vs AUS 1st ODI: पर्थ में जीत के बाद टीम इंडिया को हलके में नहीं ले रहा ऑस्ट्रेलिया, मजबूत वापसी का है डर

भारत के खिलाफ पर्थ में खेले गए तीन मैच के पहले मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया शुभमन गिल की टीम को हलके में नहीं आंक रहा है और अगले मुकाबले में

Image

मैथ्यू कुहनेमन (फोटो क्रेडिट Matthew Kuhnemann Instagram)

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां बारिश से बाधित पहले वनडे में की सात विकेट से जीत दर्ज लेकिन स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन का मानना है कि दौरे के पहले मैच में हार के बाद भारत जोरदार वापसी करेगा। भारत ने बार बार बारिश से बाधित मैच में नौ विकेट पर 136 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा (आठ) और विराट कोहली (शून्य) को आउट करके माहौल ऑस्ट्रेलिया के पक्ष कर दिया।

ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय प्रशंसक बड़ी संख्या में उमड़े क्योंकि रोहित और कोहली इस साल मार्च के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। यह पूछे जाने पर कि क्या यह एक बाहरी मैच जैसा लगा और क्या ऑस्ट्रेलिया ने दर्शकों को शांत कर दिया तो कुहनेमन ने मैच के बाद मीडिया से कहा,'हां, खासकर जब आप ऐसी टीम के खिलाफ खेलते हैं जिसके सभी बल्लेबाज विश्व स्तरीय और खेल के दिग्गज हैं। इसलिए शुरुआत में विकेट लेना बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है।'हालांकि कुहनेमन ने श्रृंखला के पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भारत की जोरदार वापसी का समर्थन किया।

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि वे वाकई दमदार वापसी करेंगे। जैसा कि मैंने कहा कि वे एक विश्व स्तरीय टीम हैं और यह एक शानदार श्रृंखला होने वाली है। वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ यह शानदार होने वाली है।' कुहनेमन ने चार ओवरों के शानदार स्पेल से अपनी छाप छोड़ी जिसमें उन्होंने अक्षर पटेल (31) और वाशिंगटन सुंदर (10) के विकेट लेकर 26 रन देकर दो विकेट लिए।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article