क्रिकेट

AUS vs ENG 2nd Ashes Test: दूसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान किया

Australia vs England 2nd Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में होने वाले दिन-रात्रि एशेज टेस्ट के लिए शुक्रवार को घोषित 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया जिससे चोटिल कप्तान पैट कमिंस के वापसी का इंतजार और बढ़ गया। कमिंस की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में आठ विकेट से जीत दिलाई और मेजबान टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से शुरू होगा।

Image

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड दूसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित

Photo : AP

ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में होने वाले दिन-रात्रि एशेज टेस्ट के लिए शुक्रवार को घोषित 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया जिससे चोटिल कप्तान पैट कमिंस के वापसी का इंतजार और बढ़ गया। कमिंस की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में आठ विकेट से जीत दिलाई और मेजबान टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से शुरू होगा।

कमिंस हालांकि टीम के अभ्यास करना जारी रखने के लिए ब्रिसबेन जायेंगे। उनके 17 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी करने की संभावना है। कमिंस को इससे पहले शुक्रवार को ही सिडनी क्रिकेट मैदान पर टीम के अभ्यास सत्र में स्मिथ को गेंदबाजी करते हुए देखा गया था।

कमिंस के बाहर होने के कारण पर्थ में पांच विकेट लेने वाले ब्रेंडन डोगेट, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड के साथ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालना जारी रख सकते हैं।

टीम के एक अन्य अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले ही चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को टीम में बरकरार रखा गया है लेकिन उन्हें दूसरे टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। ख्वाजा को पहले टेस्ट के दौरान पीठ में ऐंठन से परेशानी हुई थी।

ख्वाजा अगर फिटनेस हासिल करने में नाकाम रहे तो हरफनमौला ब्यू वेबस्टर और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस के तौर पर टीम के पास अन्य विकल्प हैं।

एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डोगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article