क्रिकेट

AUS vs BAN T20 World Cup 2024 Match LIVE Streaming: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 का मुकाबला

AUS vs BAN T20 World Cup 2024 Match LIVE Telecast: आज टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के ग्रुप-1 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का आमना-सामना होगा। जानिए इस मुकाबले का लुत्फ आप, कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, लाइव स्ट्रीमिंग

AUS vs BAN T20 World Cup 2024 Match LIVE Telecast: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड के ग्रुप-1 के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला एंटिगा का सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा जबकि इसका टॉस तीस मिनट पहले 5:30 बजे होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 मैच में से चार में जीत दर्ज करके ग्रुप-बी में पहले पायदान पर रहा था। वहीं बांग्लादेश की टीम ग्रुप-डी में 4 मैच में 3 जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही। ऐसे में दोनों के बीच सुपर-8 राउंड में रोमांचक भिड़ंत होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आप इस मुकाबले का आनंद कब, कहां और कैसे ले सकते हैं?

कब होगा ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का सुपर-8 राउंड का मुकाबला? (AUS vs BAN Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला शुक्रवार(21 जून, 2024) को खेला जाएगा।

कहां होगा ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का यह मुकाबला? (AUS vs BAN Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 राउंड का मुकाबला एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का सुपर-8 राउंड का मुकाबला? (AUS vs BAN Match Time)

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 राउंड का मुकाबला सुबह 6 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का यह मुकाबला? (AUS vs BAN Match on Tv)

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाले सुपर-8 राउंड का मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (AUS vs BAN match live streaming)

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article