क्रिकेट

सैमसन पर चढ़ा 'जेलर-2' का फीवर, मिस किया प्रीमियर तो बुक कर लिया पूरा थियेटर

संजू सैमसन ने रजनीकांत का सबसे बड़ा फैन होने का सबूत अपने ही स्टाइल में दिया है। प्रीमियर शो मिस करने पर उन्होंने अपने दोस्तों के लिए पूरा थियेटर ही बुक कर लिया। संजू कई बार कह चुके हैं कि वह 'थलाइवा' के बहुत बड़े फैन हैं।

Image

संजू सैमसन (साभार-X)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन थलाइवा रजनीकांत के कितने बड़े फैन हैं, ये किसी से छुपा नहीं है। लेकिन इस बार उन्होंने पूरी दुनिया को इसका सबूत भी दे दिया। दरअसल संजू जब भी ऑफ फील्ड होते हैं वह रजनीकांत की फिल्म का पहला शो मिस नहीं करते, लेकिन इस बार उनसे यह गलती ना चाहते हुए भी हो गई। दरअसल एक इवेंट के लिए वह दिल्ली में थे जब जेलर-2 का प्रीमियर किया गया, फिर क्या था, संजू ने अपनी पत्नी और फ्रेंड्स के लिए पूरा थियेटर ही बुक कर लिया।

थलाइवा के लिए संजू की दीवानगी

संजू सैमसन ने जेलर-2 देखने के लिए पूरा थियेटर ही बुक कर लिया। अपने इस फैन मोमेंट पर उन्होंने कहा 'मुझे रजनी सर की फिल्में देखना बहुत पसंद है और मैं हमेशा उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करता हूं। इस बार मैं एक दिन लेट हो गया। मैं उनकी ज़्यादा से ज़्यादा फिल्में देखने की कोशिश करता हूं। कल दिल्ली में हमारा एक कार्यक्रम था, इसलिए मैं फिल्म नहीं देख पाया।'

उन्होंने कहा 'सौभाग्य से आज, मुझे पूरा थियेटर बुक करने का मौका मिला। मैंने अपने दोस्तों को आमंत्रित किया है, और मेरी पत्नी भी यहां है। मैं रजनी सर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हूँ," इस शो में भारतीय टीम के सहायक कर्मचारी भी शामिल होंगे जो तमिल भाषी सदस्य हैं। यह उनके लिए एक खास एक्टिविटी की तरह होगा।

सैमसन का इस तरह रजनीकांत की फिल्म के लिए थियेटर बुक करना इस बात का प्रमाण है कि वह 'थलाइवा' के कितने बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं रजनीकांत की फिल्में, विशेष रूप से तमिलनाडु में, उनकी दमदार छवि, और अथाह लोकप्रियता के कारण एक त्योहार के तरह है जिसमें सभी शामिल होना चाहते हैं।

नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा डायरेक्ट की गई जेलर 2, 2023 की हिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म जेलर का सीक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत अपने प्रतिष्ठित टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में एसजे सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, शिवराजकुमार, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े कलाकार हैं। 15 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में लगातार धूम मचा रही है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article