स्पोर्ट्स

खिलाड़ी एक के लिए तरसते हैं निषाद ने एक पैरा गेम्स में दो गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

भारत के निषाद कुमार ने दो दिन में दो गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने टी47 श्रेणी में गोल्ड जीता। टी47 श्रेणी ऊपरी अंगों की अक्षमता वाले एथलीटों के लिए है। निषाद का दाहिना हाथ उस समय कट गया था जब वह महज छह साल के थे।

Image

निषाद कुमार (साभार-X)

निषाद कुमार ने मंगलवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में नए रिकॉर्ड के साथ टॉप पोजीशन हासिल कर एशियन पैरा गेम्स 2027 में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही वह किसी एक एशियाई पैरा खेलों में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए। इससे पहले उन्होंने सोमवार को लंबी कूद टी47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। निषाद ने ऊंची कूद में 2.04 मीटर से अधिक की छलांग लगाकर खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता। टी47 श्रेणी ऊपरी अंगों की अक्षमता वाले एथलीटों के लिए है। निषाद का दाहिना हाथ उस समय कट गया था जब वह महज छह साल के थे।

दो एथलीट कर चुके हैं ये कारनामा

इससे पहले अंकुर धामा (पुरुषों की 5000 मीटर टी11 और 1500 मीटर टी11) और तीरंदाज शीतल देवी (महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन और मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन) ने चीन के हांगझोउ में पिछले एशियाई पैरा खेलो में दो-दो स्वर्ण पदक जीते थे। निषाद ने भारत को 9वां गोल्ड दिलाया।

डबल गोल्ड के बाद क्या बोले निषाद?

डबल गोल्ड जीतने वाले निषाद ने कहा 'बहुत अच्छा लग रहा है। जिस चीज के लिए यहां आए थे वो पूरा हो गया। सभी खुश हैं, मैं खुश हूं, मेरी टीम खुश है, मेरी फैमिली खुश है। उन्होंने अपनी तैयारी पर कहा कि यहां आने से पहले हमने अच्छी ट्रेनिंग की थी। खासतौर से टाइमिंग का खास ध्यान रखा था। दो दिन में दो गोल्ड जीतकर अच्छा फील कर रहा हूं, इंडिया जाकर पता चलेगा कि कैसा लगता है। उन्होंने कहा कि हम आगे भी अपना बेस्ट देंगे।

भारत के खाते में अब तक 35 मेडल

भारत ने दूसरे दिन तक 35 मेडल जीत लिए हैं। 35 मेडल के साथ फिलहाल भारत मेडल टैली में छठे पोजीशन पर है। भारत ने अब तक 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article