Sri Lanka Squad Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका सेलेक्शन कमेटी ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज से बिल्कुल अलग है। नुवान तुशारा और थारिंदु रत्नायके केवल दो खिलाड़ी हैं जो इस स्क्वॉड में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
टीम की कमान सहन अराचिगे (Sahan Arachchige) को सौंपी गई है जबकि विकेटकीपर की भूमिका निरोशन डिकवेला को दी गई है। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का इवेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका 24 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी। एशियन गेम्स में श्रीलंका को वरीयता के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 सितंबर को करेगी। पहले मुकाबले में श्रीलंका का सामना ग्रुप ए के टॉप टीम से होगा। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, नेपाल और मेजबान जापान की टीम है।
एशियन गेम्स में श्रीलंका का सफर
एशियन गेम्स में क्रिकेट पहली बार 2010 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक श्रीलंका का प्रदर्शन इसमें मिला-जुला रहा है। श्रीलंका ने 2010 में खेले गए पहले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था, जिसके बाद 2014 में उसने अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। हालांकि, 2023 में उन्हें कोई पदक नहीं मिला, क्योंकि भारत ने स्वर्ण, अफगानिस्तान ने रजत और बांग्लादेश ने कांस्य पदक जीता था। इस एशियन गेम्स में श्रीलंका का लक्ष्य 2014 की उस जीत के बाद पहली बार पोडियम पर वापसी करने की होगी।
एशियन गेम्स के लिए श्रीलंका की टीम: सहान अराचिगे (कप्तान), लसिथ क्रॉसपुल्ले, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सिनेथ जयवर्धने, नुवानीदु फर्नांडो, सोहन डी लिवरा, एशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिंडु रत्नायके, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, दुशान हेमंथा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, गरुका संकेथ।
