स्पोर्ट्स

Asian Games 2026 Day 5 India Full Schedule: मीराबाई चानू से लेकर मनु भाकर तक बुधवार को एक्शन में होंगे ये स्टार, देखें पूरे दिन का कार्यक्रम

Asian Games 2026 Day 5 India Full Schedule: एशियन गेम्स में बुधवार का दिन इवेंटफुल रहने की उम्मीद है। बुधवार को मीराबाई चानू से लेकर मनु भाकर जैसी एथलीट एक्शन में होंगी।

Image

मीराबाई चानू और मनु भाकर (साभार-X)

Asian Games 2026 Day 5 India Full Schedule: एशियन गेम्स में मंगलवार का दिन भारत के लिहाज से बेहद खास रहा। पिछले कुछ दिनों से गोल्ड मेडल के लिए तरस रहे भारत को आखिरकार क्रिकेट ने पहला गोल्ड दिलाया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराकर यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा मेंस बैडमिंटन टीम ने अपना मेडल पक्का किया। 10 मिटर एअर राइफल टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मंगलवार के दिन का खेल खत्म होने तक भारत मेडल टैली में एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रोंज सहित कुल 7 मेडल के साथ 8वें पोजीशन पर रहा। बुधवार का दिन भारत के लिए और भी खास रहने की उम्मीद है, क्योंकि मीराबाई चानू और मनु भाकर जैसी एथलीट एक्शन में होंगे जो भारत की ओर से मेडल की दावेदार मानी जाती है। ऐसे में एशियाई खेलों में बुधवार 23 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार) इस प्रकार है।

बैडमिंटन:

पुरुष टीम का चीन के खिलाफ सेमीफाइनल - सुबह 11:30 बजे।

मुक्केबाजी:

पुरुष 80 किग्रा: अंकुश का राउंड 16 मुकाबला हम्सा वोगेल के खिलाफ - सुबह 8:30 बजे से।

कैनो स्प्रिंट:

पुरुष कयाक फोर 500 मीटर: हर्षवर्धन शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल. नाओचा सिंह ओइनाम और अरुण सिंह - हीट 1, सुबह 6:30 बजे।

महिला कैनो सिंगल 200 मीटर: मेघा प्रदीप - हीट 1, सुबह 6:50 बजे।

महिला कयाक डबल 500 मीटर: पार्वती गीता और फाइरेम्बम सोनिया देवी - हीट 1, सुबह 7:10 बजे।

पुरुष कयाक डबल 500 मीटर: प्रसन्ना कुमार सीएस और प्रोहित बराई - हीट 2, सुबह 10:40 बजे।

महिला कैनो डबल 500 मीटर: मेघा प्रदीप और एल. नेहा देवी - हीट 2, सुबह 11:00 बजे।

ई-स्पोर्ट्स:

ई-फुटबॉल: डैनियल पटेल और चिन्मय साहू - क्वार्टरफाइनल (क्वालीफाई करने पर), सुबह 5:30 बजे।

ई-फुटबॉल: डैनियल पटेल और चिन्मय साहू - सेमीफाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 12:30 बजे।

ई-फुटबॉल: डैनियल पटेल और चिन्मय साहू - फाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 3:50 बजे।

घुड़सवारी:

इवेंटिंग व्यक्तिगत (क्रॉस कंट्री): आशीष लिमये और फुआद मिर्जा - फाइनल, दिन 2, सुबह 6:30 बजे।

तलवारबाजी:

महिला फॉयल व्यक्तिगत: नाओरेम मीना देवी और जॉयस अशिता स्टालिनराज - पूल मुकाबला, सुबह 6:30 बजे से।

पुरुष सेबर व्यक्तिगत: केपी गिशो निधि और करण सिंह - पूल मुकाबला, सुबह 8:15 बजे से।

हॉकी:

महिला टीम का पूल बी मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ - सुबह 11:30 बजे।

कबड्डी:

महिला टीम का शुरूआती दौर, ग्रुप ए में ईरान के खिलाफ - सुबह 8:30 बजे।

पुरुष टीम का शुरूआती दौर, ग्रुप ए में बांग्लादेश के खिलाफ - सुबह 9:45 बजे।

रोइंग:

पुरुष सिंगल स्कल्स: बलराज पंवार - हीट 2, सुबह 5:40 बजे।

पुरुष डबल स्कल्स: सतनाम सिंह और सलमान खान - हीट 3, सुबह 6:00 बजे।

पुरुष पेयर: जसविंदर सिंह और नितिन कुमार - हीट 2, सुबह 6:50 बजे।

महिला फोर: गुरबानी कौर, पूनम, तेंदेन्थोई देवी हाओबिजाम और अलीशा एंटो - हीट 1, सुबह 7:10 बजे।

पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स: अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जकार खान - हीट 2, दोपहर 12:10 बजे।

पुरुष फोर: विपुल घुरड़े, सौरव कुमार, बाबू लाल यादव और योगेश कुमार - हीट 1, दोपहर 12:20 बजे।

सॉफ्ट टेनिस:

पुरुष एकल: जय मीणा का क्वार्टरफाइनल मुकाबला शेरविन नुगुइट के खिलाफ - सुबह 5:30 बजे।

पुरुष एकल: जय मीणा का सेमीफाइनल (क्वालीफाई करने पर) - सुबह 8:30 बजे।

पुरुष एकल: जय मीणा का स्वर्ण पदक मुकाबला (क्वालीफाई करने पर) - दोपहर 12:15 बजे।

सेपकटकरॉ:

पुरुष टीम रेगु: शुरूआती ग्रुप बी मुकाबला फिलीपींस के खिलाफ - सुबह 5:30 बजे।

निशानेबाजी:

महिला एयर पिस्टल व्यक्तिगत: सुरुचि सिंह, ईशा सिंह और मनु भाकर - क्वालीफिकेशन राउंड, सुबह 6:15 बजे।

महिला एयर पिस्टल टीम: सुरुचि सिंह, ईशा सिंह और मनु भाकर - क्वालीफिकेशन राउंड, सुबह 6:15 बजे।

पुरुष स्कीट व्यक्तिगत: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान - क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

पुरुष स्कीट टीम: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान - क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

महिला स्कीट व्यक्तिगत: परीनाज़ धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान - क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

महिला स्कीट टीम: परीनाज़ धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान - क्वालीफिकेशन राउंड, दिन 3, सुबह 6:30 बजे।

महिला एयर पिस्टल टीम: सुरुचि सिंह, ईशा सिंह और मनु भाकर - फाइनल राउंड, सुबह 9:00 बजे।

महिला स्कीट व्यक्तिगत: परीना धालीवाल, राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान - फाइनल राउंड, दिन 3, सुबह 11:00 बजे।

पुरुष स्कीट व्यक्तिगत: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान - फाइनल राउंड, दिन 3, दोपहर 12:30 बजे।

स्क्वाश:

पुरुष एकल: अभय सिंह का राउंड 32 मुकाबला अरकाराडेट अरकाराहिरुन्या के खिलाफ - सुबह 10:30 बजे।

महिला एकल: तन्वी खन्ना का राउंड 32 मुकाबला किम दामी के खिलाफ - सुबह 11:15 बजे।

पुरुष एकल: वीर चोटरानी का राउंड 32 मुकाबला एमएस मुख्तार वकील के खिलाफ - दोपहर 12:00 बजे।

तैराकी:

पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई: रोहित बेनेडिक्शन और साजन प्रकाश - हीट 2, सुबह 6:42 बजे।

पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल: अनीश सुनील कुमार गौड़ा और वेदांत माधवन - हीट 2, सुबह 7:03 बजे।

पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई: रोहित बेनेडिक्शन और साजन प्रकाश - फाइनल (क्वालीफाई करने पर), दोपहर 1:38 बजे।

पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल: अनीश सुनील कुमार गौड़ा और वेदांत माधवन - हीट 2, दोपहर 1:54 बजे।

टेबल टेनिस:

मिश्रित युगल: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े का राउंड 32 मुकाबला इस्माइल मोहम्मद और अली फाथिमाथ के खिलाफ - सुबह 6:30 बजे।

मिश्रित युगल: मानुष शाह और दिया चिताले का मुकाबला चानुल कुलप्पुवावाडु और बिमांडी स्वर्ण के खिलाफ - सुबह 7:10 बजे।

मिश्रित युगल: हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े - राउंड 16, सुबह 10:15 बजे।

मिश्रित युगल: मानुष शाह और दिया चिताले - राउंड 16, सुबह 10:15 बजे।

भारोत्तोलन:

महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू - फाइनल ग्रुप ए, सुबह 10:00 बजे।

महिला 53 किग्रा: ज्ञानेश्वरी यादव - फाइनल ग्रुप ए, दोपहर 1:30 बजे।

वुशु:

महिला सांडा 60 किग्रा: रोशिबिना देवी नाओरेम का सेमीफाइनल मुकाबला थानिया कुसुमानिंगत्यास के खिलाफ - दोपहर 2:30 बजे से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article