क्रिकेट

Ashes 2023: जेम्स एंडरसन ने जताई सपाट पिच पर नाराजगी, कहा-ऐसी में नहीं कर पाऊंगा...

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2023, 12:04 AM IST

जेम्स एंडरसन ने एजबेस्टन में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में मिली पिच पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि अहर मौजूदा एशेज सीरीज के दौरान ऐसी ही खराब पिचों पर मुकाबले खेले गए तो मैं अपनी टीम के लिए बहुत कुछ नहीं कर पाऊंगा।

Image

जेम्स एंडरसन

Photo : AP

लंदन: एशेज श्रृंखला के शुरुआती मैच सपाट पिच पर नाराजगी जताते हुए इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि अगर बची हुए सीरीज में इसी तरह की पिचों का इस्तेमाल किया जायेगा तो वह अपनी टीम के लिए कारगर नहीं हो पायेंगे। श्रृंखला से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था कि इंग्लैंड चाहता है कि उन्हें तेज गेंदबाजों के मुफीद सपाट पिच मिलें ताकि उनकी आक्रामक खेल शैली में मदद मिल सके। लेकिन एंडरसन ने कहा कि पहले टेस्ट की पिच उनके लिये ‘क्रिप्टोनाइट’ (खराब पिच) की तरह थी।

ऐसी रही पिचें तो नहीं कर पाऊंगा ज्यादा कुछ

उन्होंने कहा, 'अगर सारी पिचें इसी तरह की होंगी तो मैं एशेज श्रृंखला में ज्यादा कुछ नहीं कर पाऊंगा। पिच मेरे लिये ‘क्रिप्टोनाइट’ की तरह थी जिस पर कोई स्विंग नहीं थी,रिवर्स स्विंग नहीं थी, कोई सीम मूवमेंट नहीं था, कोई उछाल नहीं था और कोई तेजी नहीं थी।'

सबकुछ आजमाया लेकिन नहीं पड़ा असर

एंडरसन ने ‘द टेलीग्राफ’ कहा,'मैंने इतने वर्षों तक अपने कौशल को निखारने की कोशिश की है ताकि मैं किसी भी तरह की परिस्थितियों में गेंदबाजी कर सकूं लेकिन मैंने सबकुछ आजमाया लेकिन कोई अंतर नहीं पड़ा। मुझे लगता जैसे मैं बहुत मुश्किल जंग लड़ रहा हूं।'

लॉर्ड्स में भी मिल सकती है एजबेस्टन जैसी पिच

एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट 28 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। मेहमान ऑस्ट्रेलिया एजबेस्टन टेस्ट में 2 विकेट के करीबी अंतर से जीत के बाद सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड की टीम मजबूत वापसी की कोशिश करेगी। इसके लिए वो अपने बैजबॉल रणनीति पर कायम रहेगी। ऐसे में टीम की मदद के लिए एक बार फिर एजबेस्टन जैसी पिच मिलने लॉर्ड्स में भी संभावना है।

End of Article